TMC Minister Jakir Hossain injured in Bomb attack – ममता बनर्जी सरकार के मंत्री जाकिर हुसैन पर रेलवे स्टेशन पर हुआ बम से हमला, अस्पताल में भर्ती

ममता बनर्जी सरकार के मंत्री जाकिर हुसैन पर रेलवे स्टेशन पर हुआ बम से हमला, अस्पताल में भर्ती

ममता सरकार के मंत्री जाकिर हुसैन पर बम से हमला

ममता बनर्जी सरकार में मंत्री जाकिर हुसैन (Jakir Hossain) पर बुधवार देर रात बम से हमला हुआ. हमले में मंत्री और कुछ अन्य लोग बुरी तरह घायल हुए हैं. सभी को कोलकाता के SSKM अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. पश्चिम बंगाल के  राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने इस घटना की निंदा की है. उन्होंने ट्वीट किया है कि मुर्शिदाबाद जिले के निमटीटा रेलवे स्टेशन पर मंत्री जी पर हुए हमले की निंदा करता हूं. इस  घटना से चिंतित हूं, लोकतंत्र में हिंसा का कोई स्थान नहीं है.

यह भी पढ़ें

Newsbeep

मिली जानकारी के मुताबिक- राज्यसरकार में  श्रम राज्य मंत्री जाकिर हुसैन मुर्शिदाबाद जिले में निमटीटा रेलवे स्टेशन पर कोलकाता जाने वाली ट्रेन पकड़ने के लिए जा रहे थे कि तभी अज्ञात हमलवारों ने मंत्री पर बम से हमला किया. हमलावर के बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है, लेकिन घटना का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में मंत्री अपने सुरक्षाकर्मियों के साथ स्टेशन की ओर जा रहे थे कि तभी पीछे से अचानक धमाका होता है और चिल्लाने की आवाजें आती हैं.

बता दें कि पश्चिम बंगाल में जल्द ही चुनावों की घोषणा हो सकती  है. बीजेपी भी चुनावों में पूरा दम लगा रही है. पिछले दिनों बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और कैलाश विजयवर्गीय के काफिले पर भी पथराव की घटना हुई थी. कभी तृणमूल तो कभी बीजेपी कार्यकर्ताओं पर हमले की खबरें भी अक्सर आती रहती है. बीजेपी फिलहाल वहां परिवर्तन यात्रा कर रही है, जिसमें बीजेपी के सभी बड़े नेता कोलकाता के विभिन्न क्षेत्रों में रैलियां कर रहे हैं. परिवर्तन यात्रा के समापन में पीएम मोदी के जाने की भी संभावना है.




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here