Total COVID19 cases cross 18 lacs in India, 52972 new coronavirus cases, 771 deaths in last 24 hours – भारत में COVID-19 के कुल मामले 18 लाख के पार, पिछले 24 घंटे में 52,972 नए कोरोनावायरस केस, 771 मौत

भारत में COVID-19 के कुल मामले 18 लाख के पार, पिछले 24 घंटे में 52,972 नए कोरोनावायरस केस, 771 मौत

Coronavirus in India: भारत में तेजी से बढ़ रहे हैं COVID-19 के मामले

नई दिल्ली:

Coronavirus in India: देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 18 लाख के आंकड़ों को पार कर चुकी है. रोजाना 50 हजार से ज्यादा नए मामले आने का सिलसिला सोमवार को भी जारी दिखा. स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा ताजा आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में 52,972 नए मामले सामने आए हैं जबकि इस दरमियान 771 लोगों की मौत हुई है. इसके साथ ही कुल संक्रमितों का आंकड़ बढ़कर 18,03,695 हो गया है तो वहीं कुल मृतकों की संख्या 38 हजार के आंकड़े को पार करते हुए 38135 पर पहुंच चुकी है. बात करें इस वायरस से ठीक होने वाले लोगों की, तो आपको बता दें कि सोमवार को स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार इस खतरनाक वायरस से अब तक 11,86203 लोग ठीक हो चुके हैं. रिकवरी रेट में सुधार देखने को मिला है जोकि बढ़कर 65.76 फीसदी पर पहुंच गया है. 

यह भी पढ़ें


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here