शाजापुर में 165 पुलिसकर्मियों का स्थानांतरण, पारदर्शिता की उम्मीद

शाजापुर: पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देश पर शाजापुर पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत ने जिले के 165 पुलिसकर्मियों का स्थानांतरण कर दिया है. यह कार्रवाई 5 वर्ष से अधिक समय से एक ही थाने में पदस्थ पुलिसकर्मियों को अन्यत्र स्थानांतरित करने के निर्देश के बाद की गई है.

स्थानांतरित होने वालों में 58 आरक्षक, 94 प्रधान आरक्षक, 12 सहायक उपनिरीक्षक (ASI) और 1 उपनिरीक्षक (SI) शामिल हैं. इन सभी को जिले के एक थाने से दूसरे थाने में भेजा गया है. पुलिस अधीक्षक के इस आदेश से आम जनता को राहत मिलने और न्याय व्यवस्था में पारदर्शिता आने की उम्मीद है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here