Trump made fun of his rival Biden for his mask-wearing style | Trump ने उड़ाया अपने प्रतिद्वंदी Biden का मजाक, मास्‍क पहनने के तरीके को लेकर कही ये बात

वॉशिंगटन: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (President Donald Trump) ने अपने डेमोक्रेटिक प्रतिद्वंद्वी जो बिडेन (Joe Biden) के भाषण देने के दौरान मास्‍क लगाने के तरीके को लेकर मजाक उड़ाया है. दरअसल, बिडेन कई बार भाषण देते समय अपने मास्‍क (mask) को निकालकर कान से लटका लेते हैं. 

पेंसिल्वेनिया में एक रैली में ट्रंप ने बिडेन पर मजाक उड़ाते हुए कहा, ‘क्या आपने किसी ऐसे आदमी को देखा है, जो मास्‍क को इतना पसंद करता हो, जितना वो (बिडेन) करते हैं?’ ट्रंप यहीं नहीं रुके. उन्‍होंने आगे कहा, ‘वो मास्‍क को नीचे लटका देते हैं क्‍योंकि यह उसे सुरक्षा का अहसास देता है. यदि मैं एक मनोचिकित्सक होता, तो मैं कहता कि इस आदमी के साथ कोई बड़ी समस्‍या है.’ 

ये भी पढ़ें: इस देश में मिला 10 करोड़ साल पुराना गड्ढा, उल्‍कापिंड के टकराने से बना

हालांकि ट्रंप ने स्वीकार किया कि लेबर डे वीकेंड (सितंबर के पहले सोमवार को अमेरिका में छुट्टी रहती है और सप्‍ताहांत लंबा होता है) में चेहरा ढंकना महत्वपूर्ण है, क्योंकि विशेषज्ञों ने अमेरिकियों से आह्वान किया है कि मेमोरियल डे के बाद हुए कोरोना ब्‍लास्‍ट से बचने के लिए उन्‍हें सजग रहना चाहिए. 

ट्रंप ने अपने समर्थकों से कहा, ‘सप्ताहांत में दूरी और मास्‍क पहनने जैसे अन्‍य एहतियात बरतें.’ 

उन्होंने अपने उस विवादास्पद बयान का बचाव भी किया, जिसमें उन्‍होंने लोगों से फिर से वोट देने का आग्रह किया था. दरअसल ट्रंप मतदान करने के तरीके मेल-इन-बैलेट (mail-in ballot)से धोखाधड़ी होने की बात कहकर इसकी आलोचना कर चुके हैं. लेकिन कोविड-19 के कारण इस साल बड़ी संख्‍या में मतदाताओं ने इसी तरीके से वोटिंग करने के लिए अप्‍लाई किया है. यहां तक कि ट्रंप ने खुद भी mail-in ballot के लिए अप्‍लाई किया है. 

बाद में ट्रंप ने बचाव करते हुए कहा, ‘ यदि यह सिस्‍टम अच्‍छा है, जैसा कि वे कहते हैं तो जाहिर है कोई दोबारा वोट नहीं कर पाएगा.’ 

बता दें कि अमेरिका में 2016 के चुनाव में हर 4 में से 1 मतदाता ने मेल इन बैलेट से ही मतदान किया था और विशेषज्ञों के मुताबिक इसमें धोखाधड़ी की कोई गुंजाइश नहीं है. 

 




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here