Trump receives a unusual endorsement from Taliban for reelection bid | जानिए किसने पूछी ट्रंप की खैर तो उड़ गए उनकी कैंपेन टीम के होश

काबुल : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प (US President Donald Trump) की 2020 रेस पर उन्हे तालिबान का अस्वाभाविक समर्थन मिला है. हालांकि ट्रंप के चुनावी प्रबंधकों ने तालिबान का अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में समर्थन मिलने जैसी खबरों को खारिज किया है. 

इस तरह अटकलों की शुरुआत
दरअसल तालिबान की ओर से ऐसी खबरों के बीच सीनियर तालिबानी लीडर ने सीबीएस न्यूज़ के साथ अपनी बातचीत में कहा कि ‘ जैसे ही उन्हे ट्रंप के कोरोना पीड़ित होने के पता चला तो हमें उनकी सेहत को लेकर चिंता हुई. लेकिन अब ऐसा लगता है कि वो ठीक हो रहे हैं और पहले से बेहतर हैं. 

कैंपेन टीम ने पेश की सफाई
बयान के बाद ट्रंप की कैंपेन टीम के प्रवक्ता टिम म्यूरॉघ (Tim Murtaugh) ने कहा कि तालिबान को पता होना चाहिए कि राष्ट्रपति अच्छी तरह से जानते हैं कि किसी भी परिष्थिति में अमेरिका और देश की जनता के हितों की रक्षा किस तरह से की जाी चाहिए.

इस ऐलान के बाद आया बयान
इस्लामिक ग्रुप की ओर से ट्रंप की खैरियत से जुड़े बयान उस वक्त आने शुरू हुए जब अमेरिकी राष्ट्रपति ने क्रिसमस तक अफगानिस्तान से अपने सभी सैनिक हटाने का ऐलान किया था. राष्ट्रपति ट्रंप के इससे संबंधित बयान का तालिबान ने स्वागत किया था.

ट्रंप का अफगान शांति समझौता
ट्रंप प्रशासन ने फरवरी में तालिबान के साथ समझौता किया था. जिसके तहत उनके आंकलन के मुताबिक सभी चीजें सही दिशा में आगे बढ़ने पर अमेरिका और उसके सहयोगी देश 2021 तक अफगानिस्तान से अपनी फौजें हटा लेंगे. 

अमेरिका ने वर्ष 2001 में अफगानिस्तान में सैन्य दखल दिया था. उस पूरे दौर में अफगानिस्तान ने बहुत कुछ खोया है जिसकी भरपाई होने में अभी और वक्त लगेगा. 
LIVE TV
 




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here