Donald Trump ने ईरान को लेकर एक बार फिर सख्त रुख अपनाया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने ईरान को खुली चेतावनी देते हुए कहा कि अमेरिका चाहे तो एक ही रात में ईरान को पूरी तरह तबाह कर सकता है।ट्रंप ने कहा कि अमेरिकी कमांडो और सैन्य ताकत इतनी मजबूत है कि मिनटों में बड़ा हमला किया जा सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि यह कार्रवाई कभी भी संभव है और हालात के अनुसार फैसला लिया जा सकता है।इस बयान के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हलचल तेज हो गई है और इसे अमेरिका-ईरान संबंधों में बढ़ते तनाव के रूप में देखा जा रहा है।