मुरैना जिले में दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां ककोरा तोड़कर घर लौट रहे दो युवक स्टॉप डैम पार करते समय नदी के तेज बहाव में बह गए। एक युवक को बचाने के प्रयास में उसका साथी भी पानी में समा गया। घटना के बाद से दोनों युवकों का कोई सुराग नहीं लग सका है।
ग्वालियर से तीन दोस्त बाइक पर सवार होकर हुराई मंदिर के पास आसन नदी पर ककोरा तोड़ने पहुंचे थे। ककोरा तोड़कर वापस लौटते समय स्टॉप डैम पर एक युवक का पैर फिसल गया और वह नदी में जा गिरा। दोस्त को बचाने के लिए युवक ने अपनी साफी डालकर उसे बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन नदी के तेज बहाव में दूसरा युवक भी पानी में गिर गया। देखते ही देखते दोनों युवक पानी में गोते खाते हुए नदी में समा गए।
घटना की सूचना मिलते ही माताबसैया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और एसडीआरएफ टीम को बुलाकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कराया गया। रेस्क्यू में अब तक एक युवक के शव को बाहर निकाला गया है वहीं दूसरे लापता युवक की तलाश जारी है


