Uddhav Thackeray Declares Assets Worth Rs 143 Crores, amid Maharashtra MLC Election  – उद्धव ठाकरे ने घोषित की संपत्ति- इतने करोड़ के हैं मालिक लेकिन उनके पास नहीं है कोई कार

उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) के पास 143.26 करोड़ रुपये की है संपत्ति.

मुंबई :

पहली बार चुनाव लड़ रहे महाराष्ट्र (Maharashtra) के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) ने घोषित किया है कि उनके और उनके परिवार के पास 143.26 करोड़ रुपये की चल और अचल संपत्ति है. हालांकि वह किसी कार के मालिक नहीं हैं. उद्धव ठाकरे पर कर्ज समेत 15.50 करोड़ रुपये की देनदारियां भी हैं. चुनाव आयोग को सोमवार को दिए चुनावी हलफनामे में ठाकरे ने अपनी संपत्ति और आय के स्रोतों के बारे में बताया है. हलफनामे के मुताबिक, उनकी पत्नी रश्मि की आमदनी विभिन्न कारोबारों से होती है. वह शिवसेना के मुखपत्र ‘सामना’ की संपादक भी हैं. ठाकरे ने अपने हलफनामे में बताया है कि उनके पास कोई कार नहीं है.

यह भी पढ़ें

उनके खिलाफ पुलिस में 23 शिकायतें दर्ज हैं जिनमें से 14 ‘सामना’ और ‘दोपहर का सामना’ में ‘मानहानिकारक’ सामग्री या कार्टून से संबंधित हैं. उन्होंने अपने दोनों को बेटों को उनपर निर्भर नहीं बताया है. लिहाजा हलफनामे में उनकी संपत्ति और देनदारियों का जिक्र नहीं है. उद्धव ठाकरे के बड़े बेटे आदित्य ठाकरे महाराष्ट्र कैबिनेट में मंत्री हैं और पर्यावरण मंत्रालय का जिम्मा संभालते हैं.

हलफनामे के मुताबिक उद्धव ठाकरे के पास 76.59 करोड़ रुपये की संपत्ति है, जिसमें से 52.44 करोड़ रुपये की अचल और 24.14 करोड़ रुपये की चल संपत्ति है. उनकी पत्नी के पास 65.09 करोड़ रुपये की संपत्ति है जिसमें से 28.92 करोड़ रुपये की अचल और 36.16 करोड़ रुपये की चल संपत्ति है. इससे पहले दिन में ठाकरे और सत्तारूढ़ गठबंधन के चार अन्य उम्मीदवारों ने 21 मई को होने वाले विधान परिषद चुनाव के लिए अपना नामांकन दायर किया. मुख्यमंत्री फिलहाल न धानसभा के और न विधान परिषद के सदस्य हैं.


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here