Uddhavs question to BJP- Covid vaccine free in Bihar, did people from other states come from Bangladesh? – उद्धव का बीजेपी से सवाल- बिहार में कोरोना का टीका मुफ्त, बाकी राज्यों के लोग क्या बांग्लादेश से आए?

उद्धव का बीजेपी से सवाल- बिहार में कोरोना का टीका मुफ्त, बाकी राज्यों के लोग क्या बांग्लादेश से आए?

महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे ने बीजेपी के बिहार में चुनावी वादे को लेकर तंज कसा है.

मुंबई:

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) ने बिहार (Bihar) में कोरोना वायरस (Coronavirus) का टीका (Vaccine) मुफ्त उपलब्ध कराने के बीजेपी (BJP) के चुनावी वादे पर तंज कसते हुए कहा कि क्या दूसरे राज्यों के लोग बांग्लादेश या कजाकिस्तान से आए हैं? ठाकरे दादर के सावरकर हॉल में आयोजित शिवसेना (Shiv sena) की वार्षिक दशहरा रैली को संबोधित कर रहे थे. इस बार कोरोना वायरस की रोकथाम के नियमों के चलते हर साल की तरह शिवाजी पार्क में यह आयोजन नहीं किया गया. 

यह भी पढ़ें

उद्धव ठाकरे  (Uddhav Thackeray) ने कहा, ‘‘आप बिहार में लोगों के लिए कोविड-19 के मुफ्त टीके का वादा करते हैं, तो क्या अन्य राज्यों के लोग बांग्लादेश या कजाकिस्तान से आए हैं? ऐसी बातें कर रहे लोगों को खुद पर शर्म आनी चाहिए. आप केंद्र में बैठे हैं.” अभिनेत्री कंगना रनौत पर परोक्ष निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ लोग रोजी-रोटी के लिए मुंबई आते हैं और शहर को पीओके (पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर) बोलकर उसे गाली देते हैं. 

ठाकरे ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में अपने बेटे आदित्य ठाकरे पर लग रहे आरोपों पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा, ‘‘बिहार के बेटे को न्याय के लिए शोर मचा रहे लोग महाराष्ट्र के बेटे के चरित्र हनन में लगे हैं.” 

उद्धव ठाकरे ने बीजेपी पर साधा निशाना, कहा – सरकारें गिराने के प्रयासों के बजाय…

उन्होंने कहा कि मौजूदा जीएसटी प्रणाली पर पुनर्विचार करने का वक्त आ गया है और अगर जरूरी हुआ तो इसे बदला जाना चाहिए क्योंकि राज्यों को इससे फायदा नहीं मिल रहा है. ठाकरे ने कहा, ‘‘हमें (महाराष्ट्र को) अभी तक जीएसटी का 38,000 करोड़ रुपये का बकाया नहीं मिला है.” उन्होंने कहा कि बीजेपी को लोगों को जाति और धर्म के आधार पर नहीं बांटना चाहिए.


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here