रीवा में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से तबाही, सड़कों पर बिछी ‘सफेद चादर’, किसानों की बढ़ी चिंता

मध्यप्रदेश के रीवा जिले के तराई अंचल क्षेत्र त्योंथर में रविवार को मौसम ने अचानक करवट ली और बेमौसम बारिश के साथ जमकर ओलावृष्टि हुई। कई गांवों में बड़े आकार के ओले गिरने से सड़कों पर मानो सफेद चादर बिछ गई हो, जिससे पूरा इलाका किसी बर्फीले क्षेत्र जैसा नजर आने लगा।बारिश और ओलावृष्टि इतनी तेज थी कि कुछ ही देर में सड़कें ओलों से पट गईं।

https://www.no2politics.com/wp-content/uploads/2026/04/VID-20260405-WA0080.mp4

इस अचानक बदले मौसम ने जहां लोगों को हैरान किया, वहीं किसानों के लिए बड़ी परेशानी खड़ी कर दी। खासकर जिन किसानों की फसल कटकर खेतों में पड़ी थी, उन्हें भारी नुकसान का सामना करना पड़ा है।

बेमौसम बारिश और ओलों की मार से गेहूं समेत अन्य फसलें प्रभावित हुई हैं, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। इस बीच, प्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल रविवार को जवा क्षेत्र के दौरे पर थे। उन्होंने पत्रकारों से चर्चा के दौरान कहा कि फसलों के नुकसान का सर्वे कराया जाएगा और प्रभावित किसानों को राहत दिलाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

https://www.no2politics.com/wp-content/uploads/2026/04/VID-20260405-WA0083.mp4

बाइट:राजेंद्र शुक्ल, उप मुख्यमंत्री, मध्यप्रदेश

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here