UP: अंबेडकरनगर के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक की कोरोना से मौत, PGI में थे भर्ती – Uttar pradesh cms ambedkarnagar sp gautam dies of corona virus

उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (CMS) की कोरोना वायरस से मौत हो गई. वह लखनऊ के पीजीआई में भर्ती थे. मंगलवार को उन्होंने कोरोना के कारण दम तोड़ दिया.

बता दें कि कोरोना वायरस हर बीतते दिन के साथ और खतरनाक होते जा रहा है. इससे पहले मंगलवार को ही बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के डिप्टी म्युनिसिपल कमिश्नर शिरीष दीक्षित की 54 साल की आयु में कोरोना वायरस से मौत हो गई. शिरीष दीक्षित का 2 से 3 दिन पहले कोरोना का टेस्ट हुआ था. हालांकि, उनमें कोरोना के लक्षण नहीं थे.

मंगलवार सुबह उनकी तबीयत खराब हो गई थी. घर पर जब तक डॉक्टरों की टीम पहुंची तब तक उनकी मौत हो गई. उनके परिवार के तीन सदस्यों को क्वारनटीन कर दिया गया है.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here