UP Election: अंतिम चरण की वोटिंग से पहले फाइट में कहां है कांग्रेस? जानें- मुख्यमंत्री का जवाब

रायपुर/वाराणसी. उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव अपने अंतिम चरण में है. 7 मार्च को अंतिम चरण की वोटिंग से पहले सभी दल अपनी पूरी ताकत प्रचार प्रसार में लगा रहे हैं. छत्तीसगढ़ की एक बड़ी टीम पूरे चुनाव में एक्टिव है. खुद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल लगभग हर चरण में महत्वपूर्ण सीटों पर कांग्रेस का प्रचार करते नजर आ रहे हैं. मुखरता के लिए पहचान रखने वाले छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने उत्तर प्रदेश चुनाव की स्थिति पर खुलकर अपनी राय रखी. न्यूज 18 छत्तीसगढ़ से खास बातचीत में उन्होंने उत्तर प्रदेश चुनाव के आने वाले परिणाम और उसके बाद के समीकरण पर भी चर्चा की.

सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि उत्तर प्रदेश चुनाव में पहले चरण की वोटिंग से पहले कोई भी कांग्रेस को दौड़ में शामिल नहीं मान रहा था, लेकिन प्रियंका गांधी के ‘बेटी हूं लड़ सकती हूं’ के नारे ने अलग ही जोश लोगों में पैदा किया. कांग्रेस की सरकार बनने के बाद धान और गेहूं का समर्थन मूल्य 2500 रुपये करने, गैस सिलेंडर व छुट्टा जानवर, जो पूरे उत्तर प्रदेश में बड़ी समस्या हैं, उन वादों पर लोग भरोसा जता रहे हैं. कांग्रेस अब मजबूत स्थिति में है. पहले चरण की वोटिंग से पहले जाति और धर्म के नाम पर लोग माहौल बना रहे थे, लेकिन कांग्रेस के वादों के बाद अब भारतीय जनता पार्टी और सामाजवादी पार्टी को भी कांग्रेस के एजेंडे पर बात करने के लिए बाध्य होना पड़ा. अब लोग कह रहे हैं कांग्रेस फाइट में है. 1996 के बाद पहली बार कांग्रेस 400 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारी है.

क्या सपा से होगा गठबंधन?
भूपेश बघेल ने कहा- ‘सब लोग मान रहे हैं कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार नहीं बन रही है. जो समीक्षक हैं वो कह रहे हैं कि सामाजवादी पार्टी को भी पूर्ण बहुमत नहीं मिलेगा. कांग्रेस बहुत सारी सीटें जीत कर आएगी. ऐसे लोग मानने लगे हैं कि सपा बगैर कांग्रेस के समर्थन के सरकार नहीं बना पाएगी. लेकिन जनता ने किस प्रकार मतदान किया है, वो 10 तारीख को ही पता चलेगा.’ वाराणसी को लेकर सीएम ने कहा कि यहां की 5 में से 3 सीटें कांग्रेस जीतेगी.
(मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से न्यूज 18 छत्तीसगढ़ के डिप्टी न्यूज एडिटर अभिषेक शुक्ला की खास बातचीत के अंश)

आपके शहर से (रायपुर)

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़

Tags: Bhupesh Baghel, UP Vidhan Sabha Election 2022


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here