UP police gets notice of death of a girl thrown from a moving bus on suspicion of infecting the coronavirus – कोरोना संक्रमित होने के संदेह में चलती बस से फेंकी गई लड़की की मौत, यूपी पुलिस को नोटिस

कोरोना संक्रमित होने के संदेह में चलती बस से फेंकी गई लड़की की मौत, यूपी पुलिस को नोटिस

दिल्ली महिला आयोग ने मथुरा में एक लड़की को बस से फेंकने के मामले में यूपी पुलिस को नोटिस जारी किया है (प्रतीकात्मक फोटो).

खास बातें

  • दिल्ली महिला आयोग ने पुलिस से 15 जुलाई तक जवाब देने के लिए कहा
  • कहा- आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया है तो इसका कारण बताएं
  • लड़की के साथ उसके परिवार के लोग भी सफर कर रहे थे

नई दिल्ली:

उत्तर प्रदेश में बस में सफर कर रही दिल्ली की एक 19 साल की लड़की को कोरोना संक्रमित होने के संदेह के चलते कंडक्टर ने चलती बस से नीचे फेंक दिया. इससे लड़की की मौत हो गई. दिल्ली महिला आयोग ने इस मामले में उत्तर प्रदेश पुलिस को नोटिस जारी किया है. महिला आयोग ने पुलिस से 15 जुलाई तक जवाब देने के लिए कहा है.

यह भी पढ़ें

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने मथुरा के एसएसपी को भेजे गए नोटिस में कहा है कि दिल्ली महिला आयोग को मीडिया रिपोर्टों से दिल्ली के मंडावली की निवासी 19 साल की लड़की की मौत के बारे में पता चला है. पता चला है कि लड़की यूपी के मथुरा में बस से सफर कर रही थी. रिपोर्ट है कि लड़की को रोडवेज की चलती हुई बस से बाहर फेंक दिया गया. उसे बस के ड्राइवर और कंडक्टर ने इसलिए बस से बाहर फेंका क्योंकि उन्हें संदेह था कि वह कोरोना संक्रमित है. रिपोर्ट है कि लड़की के साथ उसके परिवार के लोग सफर कर रहे थे. लड़की को कथित रूप से मथुरा टोल प्लाजा के पास चलती हुई बस से बाहर फेंक दिया गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. 

दिल्ली महिला आयोग ने पुलिस से कहा है कि यह बहुत गंभीर मामला है जिस पर पुलिस को तुरंत ध्यान देने की जरूरत है. महिला आयोग ने पुलिस से एफआईआर की कॉपी मांगी है. आयोग ने कहा है कि यदि आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया है तो इसका कारण बताएं. इस मामले में की गई विस्तृत कार्रवाई रिपोर्ट दें. दिल्ली महिला आयोग ने पुलिस से यह जानकारी 15 जुलाई तक देने के लिए कहा है.

VIDEO : मां-बेटी को चलती बस से फेंका


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here