UPSC Result: रिजल्ट जारी, चार लड़कियां रही टॉपर

नई दिल्ली। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा का परीक्षा परिणाम आज जारी कर दिया। कोई भी व्यक्ति upsc.gov.in वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकता है। इस बार चार लड़कियों ने परीक्षा में टॉप किया है। इशिता किशोर टॉपर रही हैं। किसे कितने नंबर मिले हैं इसकी लिस्ट अलग से जारी की जाएगी। कुल 933 कैंडिडेट्स का सिलेक्शन हुआ है। इनमें से 345 कैंडिडेट्स सामान्य, 99 EWS, 263 OBC, 154 SC और 72 ST कैटेगरी से हैं। 178 कैंडिडेट्स की रिजर्व लिस्ट भी तैयार की गई है। IAS पदों पर चयन के लिए 180 कैंडिडेट्स शॉर्टलिस्ट हुए हैं। आपको बता दें कि UPSC ने 03 चरणों में सिविल सेवा 2022 के उम्मीदवारों के पर्सनल इंटरव्यू किए थे, जिसका तीसरा और फाइनल फेज 18 मई 2023 को समाप्त हुआ था। UPSC द्वारा घोषित सिविल सेवा मेन 2022 रिजल्ट के अनुसार, सिविल सेवा प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा में सफल होने वाले लगभग 2,529 उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया गया था। UPSC ने सिविल सर्विस सेवा परीक्षा 2022 के तहत IAS, IPS सहित 1011 पदों पर वैकेंसी निकाली है।