urvashi rautela expensive saree: भाई की शादी में 55 लाख की साड़ी पहनकर पहुंची थी ये ऐक्ट्रेस, 40 किलो था वजन – urvashi rautela had worn saree worth 55 lakh rupees in her cousin wedding

बीटाउन की ऐक्ट्रेसेस अपने फैशन और स्टाइल को मेनटेन रखने के लिए काफी पैसे खर्च करती हैं। अगर बात किसी फैमिली फंक्शन में शरीक होने की हो, तब भी ये बालाएं जेब ढीली करने से हिचकिचाती नहीं हैं।

Edited By Akshara Upadhyay | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:

NBT

बॉलिवुड दीवाज अपने फैशन पर काफी पैसे लुटाती हैं। खुद को सबसे खूबसूरत और फैशनेबल दिखाने के लिए वह बड़े से बड़े ब्रैंड्स के कपड़े लेती हैं। यहां तक कि उनके यहां कोई फैमिली फंक्शन भी हो, तो उसके लिए भी कपड़े डिजाइन करवाने को लेकर ये अदाकाराएं पैसे खर्च करने में पीछे नहीं रहती हैं। अब आप उर्वशी रौतेला को ही ले लीजिए, जिन्होंने अपने भाई की शादी में इतनी महंगी साड़ी पहनी कि आप उतने पैसों में तो घर खरीद सकते हैं।

कुछ समय पहले उर्वशी अपने कजिन भाई की शादी में शरीक हुई थीं, जिसके लिए वह उत्तराखंड गई थीं। इस खास मौके के लिए उन्होंने बेहद खास साड़ी तैयार करवाई थी। कस्टम मेड साड़ी पर जरी और स्टोन्स का हैंडमेड काम किया गया था। इसका फैब्रिक नेट बेस्ड था।

NBT

उर्वशी रौतेला

जब उर्वशी रौतेला ने पहन लिया ऐसा गाउन कि 4 कुर्सियां भी बैठने के लिए पड़ गईं कम

डिजाइनर साड़ी के साथ बनवाए गए ब्लाउज पर भी यही एम्ब्रॉइडरी और वर्क किया गया था। ग्रे ऐंड ब्राउनिश शेड वाली इस साड़ी पर किए गए वर्क से इसका वजन भी काफी ज्यादा हो गया था। उस दौरान सामने आई रिपोर्ट्स की मानें, तो साड़ी का वजन करीब 40 किलो था और इसे बनने में करीब 7 महीने का समय लगा था।

NBT

उर्वशी रौतेला

भाई की शादी में लाखों की नहीं बल्कि इतनी कीमत की साड़ी पहनकर पहुंची थीं करीना कपूर



कीमत


रिपोर्ट्स के अनुसार, अपने लिए इस परफेक्ट साड़ी को बनवाने के लिए उर्वशी ने 55 लाख रुपये खर्च किए थे। बताया जा रहा है कि साड़ी पर जो स्टोन्स और पर्ल लगे थे, वे कीमती थी, जिससे साड़ी की कीमत इतनी ज्यादा थी। वैसे इस बाला ने जो गहने पहने थे, वे भी कोई सस्ते नहीं थे। इन्हें फराह खान अली के जूलरी कलेक्शन से लिया गया था और इनकी कीमत करीब 28 लाख रुपये थी। यानी भाई की शादी में सबसे सुंदर दिखने के लिए इस ऐक्ट्रेस ने करीब एक करोड़ रुपये अपने लुक पर खर्च किए थे।

जब उर्वशी रौतेला को देख फैंस के छूटे पसीने

  • जब उर्वशी रौतेला को देख फैंस के छूटे पसीने

    बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) यूं तो खूबसूरती के मामले में किसी से कम नहीं हैं, लेकिन मैडम का अजीबो -गरीब फैशनसेंस हमें हर बार सोचने पर मजबूर कर देता है। जी हां, यूं तो उर्वशी के पास हॉट अदाओं से लेकर तीखे नैन नक्श सब कुछ है,लेकिन जब बात आती हैं उनके ड्रेसिंग स्टाइल की,तो हम गहरी सोच में पड़ जाते हैं। उर्वशी हर बार कुछ ऐसा पहनकर हमारे सामने आ जाती हैं,जो देखते ही हमें ही नहीं बल्कि ट्रोलर्स भी उन पर कमेंट करने का मौका नहीं छोड़ते। ऐसे में आज हम आपको दिखा रहे हैं उर्वशी के वो लुक्स, जिन्हें देखकर यकीनन आपकी भी हंसी निकल पड़ेगी।

  • ब्रालेट टॉप विद फ्लोरल पैंट

    फ्लोरल पैंट के साथ ये ब्रालेट टॉप उर्वशी ने जाने क्या सोचकर पहना है। सटल मेकअप के साथ बोल्ड आईज और बालों में रेड रोज उनके इस लुक को बकवास बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे। यही नहीं जब हमारी नजर पड़ी उनकी इयरिंग्स पर तो हम कुछ कहने लायक ही नहीं बचे।

  • ब्लैक ड्रेस

    Albina Dyla डिज़ाइन किए हुए हाई सिल्ट वन साइडेड ब्लैक गाउन को उर्वशी ने जिसे खुद को सेक्सी लुक देने के लिए पहना था, असल में उस गाउन ने उनके पूरे लुक कबाड़ा कर दिया। बोल्ड मेकअप के साथ ट्यूब डिज़ाइन मानों ऐसा लग रहा था, जैसे अभी उतरने को तैयार हो।

  • शिमरी गाउन

    जैकलीन फर्नांडीज और जान्हवी कपूर ने भी डिज़ाइनर अलीना अनवर का लहंगा पहना है, लेकिन उर्वशी की स्टाइलिश द्वारा इस ड्रेस को चुनकर उन्होंने अपने लुक को बिगाड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ी। ड्रामैटिक मेकअप के साथ कर्ली हेयर्स उनके इस लुक पर जरा भी ही जम रहे हैं।

  • पिंक क्रॉप टॉप विद ब्लैक योक स्कर्ट

    अपनी फिल्म ‘पागलपंती’ के प्रमोशन के लिए जब उर्वशी दर्शकों के बीच पहुंचीं तो हर कोई उनके इस लुक को देखकर दंग रह गया। मिनिमल मेकअप के साथ ड्रामैटिक हेयर्स और उस पर फ्लॉवर्स इयरिंग्स उनके इस लुक को पूरी तरह कबाड़ा कर रहे थे।

  • Rainbow sparkly ड्रेस

    उर्वशी के इस sparkly ड्रेस को देखकर आप क्या कहेंगे, हम तो केवल यही कहेंगे कि उर्वशी ने रंगों के साथ अपने लुक का पूरी तरह से सत्यानाश कर दिया। rainbow sparkly ड्रेस के साथ मैचिंग हील्स उनके लुक को झक्कास बनाने की जगह बकवास बना रही है। यही नहीं, न्यूड मेकअप के साथ हाई पोनी टेल उनके लुक बर्बाद करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे।

Web Title urvashi rautela had worn saree worth 55 lakh rupees in her cousin wedding(Hindi News from Navbharat Times , TIL Network)

रेकमेंडेड खबरें


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here