लत्तराखंड की लोकआस्था, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पारंपरिक जीवन-मूल्यों का प्रतीक लोकपर्व ‘इगास-बग्वाल’ श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। गढ़वाल (पौड़ी) के सांसद एवं भाजपा के संचार विभाग के समन्वयक अनिल बलूनी के आवास पर आयोजित इस विशेष समारोह में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की गरिमामयी उपस्थिति रही।दीपावली के 11 दिन बाद मनाए जाने वाले इस पारंपरिक पर्व पर विधि-विधान के साथ इगास की पवित्र अग्नि प्रज्वलित की गई और अग्निपूजन किया गया। इस दौरान देश के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे संत-महापुरुषों एवं गणमान्य लोगों ने सहभागिता की।कार्यक्रम में उत्तराखंड से आई सांस्कृतिक मंडलियों ने पारंपरिक लोकगीतों और संगीत की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। लोकसंगीत की मधुर धुनों और पारंपरिक रीति-रिवाजों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय और उत्साहपूर्ण बना दिया।इस आयोजन में राजनीतिक, सामाजिक और सांस्कृतिक क्षेत्रों की कई प्रतिष्ठित हस्तियों के साथ मीडिया जगत के प्रतिनिधि भी शामिल हुए। आयोजन के माध्यम से उत्तराखंड की लोकपरंपराओं, सांस्कृतिक पहचान और विरासत को संरक्षित करने तथा नई पीढ़ी तक पहुंचाने का संदेश दिया गया।सांसद अनिल बलूनी एवं उनकी पत्नी के आत्मीय आतिथ्य में संपन्न इस आयोजन ने उत्तराखंड की लोकआस्था, सांस्कृतिक गौरव और सामाजिक सद्भाव की सुंदर झलक प्रस्तुत की।
- Bageshwar dham
- Breaking News
- states
- Bundelkhand
- Delhi
- Madhya Pradesh
- Nation
- Politics
- Social Viral
- Uttar Pradesh
- views and opinions


