करैरा पुलिस की दबंगई का वीडियो वायरल, वाहन चेकिंग की आड़ में आमजन से अभद्रता

शिवपुरी जिले के करैरा थाना क्षेत्र में पुलिस की दबंगई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो 11 मई 2025 का बताया जा रहा है, जो करैरा थाना अंतर्गत ग्राम चिनोद के पास हाईवे पर कृष्णा ढाबा के सामने वाहन चेकिंग के दौरान का है।वायरल वीडियो में कुछ पुलिसकर्मी आम नागरिकों के साथ न केवल अभद्र व्यवहार करते नजर आ रहे हैं, बल्कि वे गाली-गलौज और अश्लील भाषा का भी खुलकर प्रयोग करते दिख रहे हैं। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि वाहन चेकिंग के नाम पर आम लोगों से सख्ती और दबाव बनाकर वसूली जैसी गतिविधियां की जा रही हैं।

https://www.no2politics.com/wp-content/uploads/2025/05/1000587982.mp4

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here