लापता युवती अर्चना तिवारी का हॉस्टल से निकलते हुए वीडियो आया सामने, तलाश जारी

कटनी, मध्य प्रदेश: इंदौर के सत्कार गर्ल्स हॉस्टल से लापता हुई सिविल जज की तैयारी कर रही छात्रा अर्चना तिवारी का नया सुराग सामने आया है। हॉस्टल से निकलते हुए उनके दो वीडियो सामने आए हैं, जिसमें वह बैग लेकर जाती दिख रही हैं। यही बैग बाद में नर्मदा एक्सप्रेस ट्रेन से बरामद हुआ, जिसमें राखी और मिठाई सहित कुछ सामान था।

https://www.no2politics.com/wp-content/uploads/2025/08/VID-20250811-WA0011.mp4

घटनाक्रम और पुलिस कार्रवाई

लापता अर्चना के भाई अभिषेक शुक्ला ने बताया कि अर्चना गुरुवार शाम को इंदौर से कटनी के लिए नर्मदा एक्सप्रेस की B-3 बर्थ नंबर 3 पर सवार हुई थी। उन्होंने आखिरी बार गुरुवार रात 10:16 बजे अपनी मां से बात की थी, जिसके बाद से उनका फोन स्विच ऑफ आ रहा है। उनकी आखिरी लोकेशन भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन पर मिली थी।

https://www.no2politics.com/wp-content/uploads/2025/08/VID-20250811-WA0008.mp4

पुलिस के अनुसार, कटनी जीआरपी में गुमशुदगी का मामला शून्य पर दर्ज कर भोपाल डायरी भेजी गई है। अर्चना का बैग उमरिया जिले में नर्मदा एक्सप्रेस ट्रेन से मिला है, जिसमें राखी, मिठाई, कुछ कपड़े और एक मोबाइल चार्जर था।

फिलहाल, अर्चना के परिजन होशंगाबाद बाईपास पर रेल पुलिस के साथ मौजूद हैं और उनकी तलाश में हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

blob:https://www.no2politics.com/b38d700d-b5cc-46ce-a624-830f6a9a77d9

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here