Video shows Chicago police fatally shooting 13 year old Adam Toledo| सामने आया Chicago Police का क्रूर चेहरा, Surrender करने को तैयार युवक को मारी गोली, देखें Video

वॉशिंगटन: अमेरिका की शिकागो पुलिस द्वारा एक युवक को मार गिराने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. ये वीडियो आपको विचलित कर सकता है इसलिए हम यहां आपको वीडियो नहीं दिखा सकते. वायरल हो रहे वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि पुलिस युवक का पीछा करती है, उसे रुकने के लिए कहती है. युवक पुलिस की चेतावनी सुनकर रुकता है, लेकिन तभी एक फायर होता है और युवक जमीन पर गिर जाता है. एक पुलिस अधिकारी के बॉडी कैमरे में रिकॉर्ड हुई इस घटना को लेकर पुलिस की कार्यप्रणाली पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं. 

मेयर Lightfoot ने की लोगों से अपील 

हमारी सहयोगी वेबसाइट WION में छपी खबर के अनुसार, पुलिस की कार्रवाई में मारे गए युवक का नाम एडम टोलेडो (Adam Toledo) है. मानवाधिकार संगठनों ने 13 वर्षीय एडम की मौत के विरोध में प्रदर्शन का ऐलान किया है. वहीं, मेयर लोरी लाइटफुट (Lori Lightfoot) ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है. पीड़ित पक्ष की वकील Adeena Weiss Ortiz का कहना है कि पुलिस ने जानबूझकर एडम टोलेडो को गोली मारी. उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि एडम पुलिस अधिकारियों की बात मानने को तैयार था, इसके बावजूद उसे गोली मारी है. 

ये भी पढ़ें -Imran Khan ने फिर फैलाए China के सामने हाथ, खैरात में मिली तकनीक से Corona Vaccine बनाने की तैयारी

‘खाली थे Adam के हाथ’

Adeena ने कहा कि पुलिस का दावा है कि एडम टोलेडो के हाथ में पिस्तौल थी. यदि यह सही भी है, तो भी वीडियो में देखा जा सकता है कि घटना के समय एडम के हाथ खाली थे, मतलब वो पुलिस अधिकारियों की बात मानने को तैयार था. फिर उसे गोली क्यों मारी गई? वकील ने आगे कहा कि यह मामला बेहद गंभीर है, पुलिस जानबूझकर लोगों को निशाना बना रही है. हम दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हैं. 

Police के दावे पर उठे सवाल

वहीं, न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट में भी पुलिस के दावे पर कई सवाल उठाए गए हैं. टाइम्स ने घटना से जुड़े करीब 21 वीडियो का विश्लेषण करने के बाद अपनी रिपोर्ट में बताया है कि मृतक के हाथ में कुछ था जो पिस्तौल जैसा नजर आ रहा था, लेकिन जब पुलिस अधिकारी ने उसे सरेंडर करने को कहा तो उसने अपनी पिस्तौल फेंक दी थी. जिस अधिकारी ने एडम को गोली मारी उसका नाम एरिक स्टिलमैन बताया जा रहा है.




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here