lifestyle movie shakuntala devi premiere vidya balan spotted in very special saree with maths formula printed all over the fabric
(Hindi News from Navbharat Times , TIL Network)
1/6
विद्या बालन की साड़ी पर लिखे थे मैथ्स के फॉर्म्युले, ‘शकुंतला देवी’ से जुड़ा है कनेक्शन

विद्या बालन को गुरुवार को बेहद खास लुक में स्पॉट किया गया। वैसे तो तस्वीरों को देख पहली नजर में वह सामान्य सी साड़ी पहनी नजर आएंगी, लेकिन इसे जब करीब से देखा जाएगा, तो पता चलेगा कि असल में इस पर जो प्रिंट था वह अपने आप में कितना यूनीक था और इस वजह से वह साड़ी को कितना खास बना रहा था। (सभी फोटोज: योगेन शाह)
2/6
शकुंतला देवी का प्रीमियर

फिल्म shakuntala devi का 31 जुलाई को प्रीमियर होना है। इससे पहले विद्या को बांद्रा में स्पॉट किया गया।
3/6
ब्लैक और पिंक कॉम्बिनेशन की साड़ी में दिखीं विद्या

विद्या बालन ने हमेशा की तरह ही एलिगेंट लुक कैरी किया था। उन्होंने ब्लैक ऐंड पिंक कॉम्बिनेशन की साड़ी पहनी हुई थी।
4/6
सिंपल ब्लाउज और मास्क

विद्या ने सिल्क की इस साड़ी के साथ सिंपल हाफ स्लीव्स का ब्लाउज पहना था। वहीं उन्होंने मास्क भी लगाया था।
5/6
पूरी साड़ी पर थे मैथ्स के फॉर्म्युले

साड़ी की सबसे खास बात उसका प्रिंट था। साड़ी के ब्लैक फैब्रिक पोर्शन पर वाइट कलर के मैथ्स फॉर्म्युले प्रिंट थे। ये ऐसे लग रहे थे, जैसे ब्लैकबोर्ड पर चॉक से इन्हें लिखा गया हो।
6/6
मिनिमम जूलरी ऐंड मेकअप

इस यूनीक साड़ी के साथ विद्या ने स्टेटमेंट ईयररिंग्स पहने थे और अपने मेकअप को न्यूड टोन ही रखा था। वहीं उन्होंने अपने बालों को स्लीक बन में स्टाइल किया था।
Source link


