खाद्यान्न वितरण, हितग्राहियों की सूची करें अपडेट- खाद्य मंत्री श्री सिंह


 खाद्यान्न वितरण, हितग्राहियों की सूची करें अपडेट- खाद्य मंत्री श्री सिंह


 


भोपाल : गुरूवार, जुलाई 30, 2020, 16:55 IST

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति तथा उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री बिसाहूलाल सिंह ने कहा कि प्रदेश के ऐसे हितग्राही जो नि:शुल्क राशन प्राप्त करने की पात्रता रखते हैं परंतु खाद्यान्न पर्ची नहीं होने के कारण उन्हें योजना का लाभ नहीं मिल पा रहे हैं। ऐसे सभी हितग्राहियों को चिन्हित कर उन्हें अगस्त माह से खाद्यान्न पर्ची जारी की जाकर खाद्यान्न उपलब्ध करवाया जायेगा। उन्होंने कहा कि हितग्राही सूची को अपडेट करें। इनकी पहचान के लिए हितग्राही सत्यापन अभियान चलायें। अपात्र हितग्राहियों का नाम लिस्ट से काटें एवं पात्र हितग्राहियों के नाम सूची में जोड़े जायें। जिससे वास्तविक हितग्राहियों को इस योजना का लाभ मिल सके। खाद्य मंत्री श्री सिंह आज अनूपपुर में खाद्यान्न वितरण की संभागीय समीक्षा कर रहे थे।

आत्मनिर्भर भारत-माईग्रेंट लेबर को राशन

खाद्य मंत्री ने कहा कि आत्म निर्भर भारत अभियान के अंतर्गत माईग्रेंट मजदूर किसी अन्य राज्य में जाता है तो मजदूर को कलेक्टोरेट में अपने बारे में जानकारी देकर अपना पंजीयन करवाना होगा। जिससे वह जिस राज्य में काम करने जाता है तो उसी राज्य में उसे राशन उपलब्ध करवाया जा सके।

नल-जल सहित चार करोड़ के कार्यों काभूमिपूजन

मंत्री श्री बिसाहूलाल सिंह ने अनूपपूर प्रवास के दूसरे दिन ग्राम चचाई एवं ग्राम देवरी में 2 करोड़ 19 लाख 53 हजार की नल-जल योजना के लिए भूमि पूजन किया। उन्होंने इसके अलावा निराश्रित गायों के आश्रय के लिए ग्राम पाटलकलां में 38 लाख रूपये की लागत से बनने वाली गौ-शाला के लिए भूमिपूजन किया। श्री सिंह ने क्षेत्र में पीसीसी रोड, चेक डेम एवं उप स्वास्थ्य केन्द्र के निर्माण के लिए लगभग एक करोड़ 51 लाख 29 हजार रूपये की लागत के विकास कार्यो की आधारशिला भी रखी।


मुकेश दुबे


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here