विंध्य को ट्रेन के रुप में मिलने वाली है नई सौगात, देवेंद्रनगर से चुरहट के बीच चलेगी मेमू ट्रेन, ट्रायल रहा सफ़र, उप मुख्यमंत्री ने बताई बड़ी उपलब्धि

विंध्य क्षेत्र के विकास और कनेक्टिविटी को लेकर जल्द ट्रेन के रुप में एक और उपलब्धि मिलने वाली है, ललितपुर-सिंगरौली रेलवे लाइन परियोजना के तहत एक नया मुकाम हासिल हुआ है। टनल से ट्रेन गुजारकर सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया गया है, और जल्द ही देवेंद्रनगर से चुरहट के बीच ट्रेन की शुरुआत होने वाली है, जिसे विंध्य क्षेत्र के लिए एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने इसे बड़ी उपलब्धि बताते हुए जल्द ही ट्रेन के शुरु होने की बात कही है।

ललितपुर से रीवा होते हुए सिंगरौली तक जाने वाली यह रेल लाइन पिछले कई दशकों से इस क्षेत्र के लोगों की प्रमुख मांग रही है। अब चुरहट तक रेलवे लाइन का काम पूरा हो चुका है, और रीवा-सिंगरौली रेल लाइन पर युद्ध स्तर पर कार्य जारी है, जल्द ही देवेंद्रनगर से चुरहट के बीच ट्रेन की शुरुआत होने वाली है। इसको लेकर उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल का कहना है कि, देश के प्रधानमंत्री को जितना भी धन्यवाद दिया जाए, वह कम है। ललितपुर-सिंगरौली रेलवे लाइन की आवश्यकता हमारे कॉलेज के दिनों से महसूस की जा रही थी। पहले की सरकारें बजट की कमी का बहाना बनाती थीं। लेकिन 2014 में जब नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने तब, सांसदों और जनप्रतिनिधियों ने इस विषय को प्रधानमंत्री के सामने रखा, तो हजारों करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया गया।

उन्होंने कहा कि अब चुरहट तक रेलवे लाइन पूरी हो चुकी है, नागोद से चुरहट के बीच एक नई मेमू ट्रेन का शुभारंभ भी होने जा रहा है। इससे विंध्य क्षेत्र में औद्योगिक क्रांति, पर्यटन और आर्थिक विकास को गति मिलेगी। उद्घाटन की तारीख के बारे में बात करते हुए उन्होंने बताया कि रेल अधिकारियों से बातचीत के अनुसार, संभावित 24 तारीख तक नागोद से चुरहट के बीच मेमू ट्रेन की शुरुआत हो सकती है। तारीखों की आधिकारिक पुष्टि होते ही इस ट्रेन का शुभारंभ कर दिया जाएगा।

बाइट: राजेंद्र शुक्ल, उप मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here