भाजपा विधायक Virendra Raghuwanshi ने छोड़ी पार्टी, कांग्रेस में होंगे शामिल

Virendra Raghuwanshi BJP MLA

शिवपुरी, ब्यूरो। ​मध्य प्रदेश भाजपा को तगड़ा झटका लगा है। शिवपुरी जिले की कोलारस विधानसभा से बीजेपी विधायक वीरेन्द्र रघुवंशी (BJP MLA Virendra Raghuwanshi ) कांग्रेस ज्वाइन करेंगे। वे 2 सितंबर को सुबह 11 बजे कांग्रेस मे शामिल होंगे। कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ और विधायक जयवर्धन सिंह उन्हें पार्टी की शपथ दिलाएंगे। उनके साथ जिला पंचायत सदस्य प्रभु दलाय खटीक और अनीता खटीक कांग्रेस में शामिल होंगे। प्रभु दयाल ने जिला पंचायत के चुनाव में मौजूदा जतारा बीजेपी विधायक के बेटे को चुनाव हराया था। आपको बता दें कि पिछले चुनाव में मिले अनिता प्रभु दयाल समाजवादी पार्टी से चुनाव लड़ी थी। 2018 विधानसभा में अनिता प्रभुदयाल को 21 हजार वोट मिले थे। वहीं, बुंदेलखंड के गुड्डू राजा बुंदेला बसपा छोड़कर कांग्रेस की सदस्यता लेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here