इंदौर लोकसभा चुनाव को लेकर 13 मई को सुबह से मतदान होगा

इंदौर लोकसभा चुनाव को लेकर 13 मई को सुबह से मतदान होगा , उसको लेकर इंदौर पुलिस ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है इसके चलते 13 से अधिक पुलिस कर्मियों की टीम इंदौर शहर में आई हुई है जिसमें वेस्ट बंगाल और मिजोरम की पुलिस टीम भी शामिल है जो लोकसभा चुनाव में सुरक्षा व्यवस्था को संभालेगी।

इंदौर में 13 मई को लोकसभा चुनाव को लेकर मतदान होना है अतः मतदान के दौरान किसी तरह की कोई अव्यवस्था ना पहले और किसी तरह की कोई अशांति शहर में ना हो , उसको देखते हुए पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया है , इंदौर पुलिस के अधिकारियों के द्वारा बताया जा रहा है कि इंदौर में तकरीबन 8500 से अधिक का पुलिस बल लोकसभा चुनाव में सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहेगा, वही एडिशनल डीसीपी के द्वारा बताया जा रहा है कि तकरीबन 4500 का जिला बल लगाया गया है तो वहीं 13 कंपनियां शहर के बाहर से आई हुई है जिसमें मध्य प्रदेश की पांच एस एफ की कंपनियों और आठ कंपनी बाहर की है जिसमें वेस्ट बंगाल और मिजोरम तक की टीम सुरक्षा व्यवस्था को संभालने के लिए इंदौर पहुंची है साथ ही पुलिस मोबाइल वैन के साथ ही अलग-अलग तरह से लगातार अति संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस के द्वारा सुरक्षा व्यवस्था को संभाल जाएगा और मतदान के दौरान किसी भी तरह की हुडदंग पुलिस के द्वारा बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जो भी व्यक्ति इस तरह से मतदान को प्रभावित करने का कार्य करेगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी फिलहाल पूरे ही मामले में पुलिस ने अलग-अलग जोन में भी पुलिस टीमों को अभी से तैनात कर दिया है जो मतदान को शांतिपूर्ण तरीके से करवाने को लेकर पूरी तरीके से अलर्ट है।

https://www.no2politics.com/wp-content/uploads/2024/05/VID-20240513-WA0005.mp4

बाइट – राजेश दंडोतिया , एडिशनल डीसीपी , इंदौर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here