Weather Alert: छत्तीसगढ़ के इन जिलों में आज भी हो सकती है बे-मौसम बारिश Weather Alert: Unseasonal rains may occur even today in these districts of Chhattisgarh | raipur – News in Hindi

Weather Alert: छत्तीसगढ़ के इन जिलों में आज भी हो सकती है बे-मौसम बारिश

छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट

छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में बे-मौसम बारिश (Rain) ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है. रायपुर (Raipur), दुर्ग, बिलासपुर (Bilaspur), बस्तर समेत कई जिलों में बीते दो दिनों में बारिश हुई है.

रायपुर. छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में बे-मौसम बारिश (Rain) ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है. प्रदेश के रायपुर (Raipur), दुर्ग, बिलासपुर (Bilaspur), बस्तर समेत कई जिलों में बीते दो दिनों में अलग-अलग समय पर गरज के साथ बारिश हुई है. तेज अंधड़ भी चले हैं. ऐसा नहीं लग रहा कि यह जेठ का महिना है. बीते वर्ष मई माह में तामपमान अधिकतम 41 डिग्री से अधिक हो गया था, मगर इस वर्ष तापमान मई में अब तक अधिकतम तामपान 36 डिग्री तक ही सिमट कर रह गया है. यह आम लोगों के लिए गर्मी राहत वाली बात हो सकती है, लेकिन किसानों के लिए चिंता और बेचैनी के मौसम से कम नहीं है.

मौसम विभाग के मुताबिक मई माह के 10 दिन में अब तक 7 दिन अलग अलग जिलों में बारिश हो चुकी है. रविवार को भी राज्य की राजधानी रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, जशपुर, सरगुजा समेत अधिकांश जिलों में बारिश की संभावना है. हालांकि मौसम विभाग के मुताबिक बस्तर संभाग के कुछ जिलों में बारिश की संभावना नहीं है. फिर भी राज्य के 28 में से ज्यादातर जिलों में आज भी बारिश हो सकती है.

इसलिए जताई संभावना
मौसम विभाग के ​मुताबिक एक द्रोणिका मध्य मध्य प्रदेश से दक्षिण अंदरूनी कर्नाटक तक बनी हुई है. छत्तीसगढ़ में बंगाल की खाड़ी से काफी मात्रा में नमी युक्त हवाएं आ रही हैं. इसके प्रभाव से 10 मई को प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने या गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है. प्रदेश के मध्य और उत्तर भाग में वर्षा का क्षेत्र और तीव्रता ज्यादा रहने की संभावना है. अधिकतम तापमानों में प्रदेश में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है. मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा के अनुसार राज्य के अमूमन सभी संभागों में के कई जिलों में आज बारिश हो सकती है. बस्तर संभाग के कांकेर, नारायणपुर में भी बारिश की संभावना है. साथ ही गरज चमक के साथ कुछ स्थानों पर तेज हवाएं और आकाशीय बिजली गिर सकती है.ये भी पढ़ें:

4 ट्रेनों में होगी छत्तीसगढ़ के मजदूरों की वापसी, कराएं ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, ये हेल्प लाइन नंबर भी जारी

विशाखापट्टनम, रायगढ़ के बाद अब भिलाई स्टील प्लांट में देर रात हादसा, रेल मिल का एक कर्मचरी घायल

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए रायपुर से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.


First published: May 10, 2020, 9:06 AM IST




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here