Weather Alert: तपती गर्मी से मिलेगी थोड़ी राहत, छत्तीसगढ़ के इन इलाकों में हो सकती है बारिश, Weather Alert relief from nautapa 2020  rain may occur in few parts weather forecast live news | raipur – News in Hindi

Weather Alert: तपती गर्मी से मिलेगी थोड़ी राहत, छत्तीसगढ़ के इन इलाकों में हो सकती है बारिश

मौसम विभाग ने बारिश को लेकर जानकारी दी है.( फाइल फोटो).

नौतपा (Heat Wave) की तेज गर्मी लोगों को परेशान कर रही है. मौसम विभाग की मानें तो तापमान में आंशिक रूप से बदलाव हो सकता है.

रायपुर. झुलसाने वाली गर्मी से छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) बेहाल है. नौतपा (Nautapa 2020) की शुरुआत से ही गर्मी ने अपने तीखे तेवर दिखाने को मिल रहा है. सूबे में नौतपा के पहले दिन से ही गर्मी और उमस से लोग परेशान हो रहे हैं. गर्म हवा के थपेड़े सुबह से ही चल रहे हैं. वहीं, लू की आशंका को देखते हुए मौसम विभाग (Weather Department) ने येलो अलर्ट भी जारी कर दिया था. राजधानी रायपुर में भी तेज गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया है. पारा 45 डिग्री के पास पहुंच गया है.

मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर पश्चिम दिशा से आ रही गर्म और शुष्क हवाओं की वजह से छत्तीसगढ़ में हीट वेव के हालात बने हुए हैं. वहीं, भिलाई के मैत्री बाग में जानवरों को गर्मी से बचाने के लिए शावर की व्यवस्था की गई. विभाग ने लोगों को दोपहर 1 बजे से 5 बजे तक घरों पर ही रहने की सलाह भी दी गई है. अब नौतपा के चौथे दिन मौसम को लेकर विभाग ने एक अच्छी खबर दी है.

तापमान में मामूली गिरावट

नौतपा की तेज गर्मी लोगों को परेशान कर रही है. मौसम विभाग की मानें तो तापमान में आंशिक रूप से बदलाव हो सकता है. वहीं लू से भी कुछ राहत मिल सकती है. दोपहर को झुलसा देने वाली गर्मी तो रात को उमस ने लोगों को परेशान कर दिया है.मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा के अनुसार, एक द्रोणिका उत्तर प्रदेश से असम तक स्थित है. दूसरी द्रोणिका रायलसीमा से अंदरूनी तमिलनाडु तक स्थित है. इन दोनों मौसमी तंत्र को देखते हुए 28 मई को छत्तीसगढ़ के तापमान में मामूली गिरावट के होने की संभावना है. साथ ही कुछ इलाकों में लू की स्थिति भी बन रही है. प्रदेश के एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा या गरज चमक के साथ छींटे पड़ सकते हैं.

दुर्ग सबसे गर्म

छत्तीसगढ़ में दुर्ग जिले का तापमान सबसे ज्यादा रिकॉर्ड किया गया है. एक दिन पहले यहां तापमान 45.8 था जो अब बदलकर 45.6 हो गया है. हालांकि तापमान में आए बदलाव से लोगों को गर्मी से राहत मिलने की संभावन कम ही है. तो वहीं बिलासपुर 44.8 ,रायपुर  44.4, पेड्रेरोड और अम्बिकापुर 41.6 राजनांदगांव 43.5 और  जगदलपुर में 38 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया है.

ये भी पढ़ें: 

COVID-19: बड़ा फैसला, 3 जिलों के ये इलाके बने Red Zone, जानें कहां है आपका शहर 

पूर्व सीएम अजीत जोगी को फिर आया हार्ट अटैक, सेहत को लेकर डॉक्टरों ने दी ये बड़ी जानकारी 

 

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए रायपुर से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.


First published: May 28, 2020, 8:19 AM IST




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here