चक्रवाती तूफान की आशंका
मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है. तेज हवा और बिजली गिरने की भी संभावना जताई जा रही है. आने वाले दो दिनों तक बारिश की संभावना जताई गई है.
मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है. तेज हवा और बिजली गिरने की भी संभावना जताई जा रही है. आने वाले दो दिनों तक बारिश की संभावना जताई गई है. अब 17 और 18 मई को एक चक्रवात आने का आसार भी बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक च्रकवात (Cyclone) की वजह से राज्य के मौसम में परिवर्तन होगा. विभाग की मानें तो अण्डमान (Andaman and Nicobar Islands) में एक निम्नदाब का सेट बन चुका है. ये चक्रवात में बदल सकता है. इसका असर छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में भी पड़ सकता है.
हो सकती है बारिश
पिछले 6 दिनों से प्रदेश के अलग अलग हिस्सों में बारिश हो रही है. मौसम विभाग के मुताबिक जिस हिसाब से सिस्टम डेवलप हुआ है उससे साफ लगता है कि बारिश एक दो दिनों तक और होगी. मालूम हो कि सूबे में 11 मई से दक्षिण छत्तीसगढ़ सहित कई इलाकों में बारिश हो रही है. अब 16 मई को भी बारिश की संभावना मौसम विभाग ने व्यक्त किया है.मौसम विभाग का अनुमान
मौसम वैज्ञानिक एचपी चद्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि एक चक्रीय चक्रवाती घेरा पूर्वी उत्तर प्रदेश और उसके आसपास 0.9 किमी की ऊंचाई तक स्थित है. 16 मई को छत्तीसगढ़ के एक दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने और गरज चमक के छींटे पड़ने की संभावना है. एक दो स्थानों पर गरज चमक के साथ तेज हवा चलने और आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना है. अधिकतम तापमानों में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होने की आशंका है.
ये भी पढ़ें:
पूर्व सीएम अजीत जोगी अभी भी कोमा में, स्वास्थ्य को लेकर डॉक्टरों ने कही ये बात
Weather Update: तेज आंधी के साथ बारिश का अलर्ट, अगले 48 घंटे में तूफान की आशंका!
News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए रायपुर से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.
First published: May 16, 2020, 8:30 AM IST


