मौसम विभाग ने अच्छी बारिश की संभावना जताई है. (FILE PHOTO)
मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि 1 जून को मानसून केरल पहुंच चुका है. छत्तीसगढ़ के बस्तर (Bastar) में 12 से 15 जून तक मानसून के पहुंचने की संभावना है.
मौसम विभाग के मुताबिक राज्य के कई इलाकों में सोमवार को बारिश हुई, जिस वजब से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. अंबिकापुर जहां पारा 40 के पार पहुंच गया था, अब तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई है. तो वहीं बिलासपुर में 39, पेंड्रा रोड 35.1 और जगदलपुर में 34 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया है.
15 जूर तक मानसून की दस्तक
मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि 1 जून को मानसून केरल पहुंच चुका है. छत्तीसगढ़ के बस्तर में 12 से 15 जून तक मानसून के पहुंचने की संभावना है. वहीं 25 जून तक पूरे छत्तीसगढ़ को मानसून कवर कर सकता है. वहीं अब किसान जून में ही खेती किसानी का काम शुरू कर सकेंगे. पिछले साल जुलाई महीने तक खेती का कार्य प्रभावित हुआ था. मौसम वैज्ञानिक का कहना है कि जब मध्य प्रशांत महासागर के पानी का तापमान बढ़ जाता है तब सूखा पड़ने की संभावना बनती है. यही विश्व के मौसम को परिवर्तित करता है. इसके उलट लॉनिनों की स्थिति हो याने मध्य प्रशांत महासागर का पानी ठंड़ा हो तो भारत उप महाद्वीप में अच्छी बारिश होती है. इस साल लॉनिनों की वजह से अच्छी बारिश की संभावना है. साल 2017 में 1098.3 एमएम वर्षा दर्ज की गई थी. वहीं 2018 में 1125 एमएम और 2019 में 1214. 9 एमएम बारिश हुई है. 2019 के आंकड़ों पर गौर करें तो कई जिलों में बारिश का प्रतिशत कम रहा है.ये भी पढ़ें:
Lockdown 5.0: अब घर पर ही लेना होगा स्ट्रीट फूड का मजा, मिलेगा सिर्फ पार्सल
COVID-19 Update: छत्तीसगढ़ में एक्टिव केस 427, 500 से ज्यादा संक्रमित, 7 मरीज हुए डिस्चार्ज
News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए रायपुर से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.
First published: June 2, 2020, 8:57 AM IST

