इन योगासन के जरिए करें जिद्दी चर्बी खत्म
शरीर में बढ़ी हुई चर्बी ना केवल कई तरह की समस्या पैदा करती है, बल्कि यह देखने में भी बहुत ही भद्दी सी लगती है। ऐसे में आप कुछ योगासन के जरिए इस चर्बी से छुटकारा पा सकते हैं। आपको कंधों, बैली और थाइज कै फैट खत्म करने के लिए केवल तीन योगासन को बैक टू बैक करना होगा।
जिसे विन्यास टेक्निक कहते हैं। इसमें आपको प्लैंक, फलक आसन, अष्टांग नमस्कार और बाल आसन करना होगा। आइए जानते हैं इन आसनों को करने की प्रक्रिया के बारे में।
घर बैठे इन 5 तरीकों से बढ़ाएंं अपना ऑक्सीजन लेवल, नहीं पड़ेगी अस्पताल भागने की जरूरत
बरतें ये सावधानी
- इन योगासनों को करने के दौरान अपनी बॉडी पर किसी तरह का जबरदस्ती ना करें। अपनी क्षमता के अनुसार ही इसे करें। इसके बाद आप धीरे धीरे अभ्यास करते रहें और आप इसे लंबे समय तक कर पाएंगे।
- अगर आपके गर्दन, रीढ़ की हड्डी या कंधे में किसी प्रकार का खिंचाव या दर्द महसूस हो तो इस आसन को आगे ना करें। दर्द या खिंचाव होने पर शवासन में लेटकर गहीर सांस लेना शुरू करें।
- आपको स्लिप डिस्क की समस्या है तो इस आसन को बिल्कुल ना करें इससे आपकी यह समस्या और भी गंभीर हो सकती है।
- अर्थराइटिस की समस्या से पीड़ित व्यक्ति डॉक्टर की सलाह के बिना इस आसन को ना करें। वरना जोड़ों में तकलीफ बढ़ सकती है।
- हाई बीपी के मरीज भी इन आसनों को करने से पहले डॉक्टर से सलाह मशवरा जरूर करें।
6 पैक एब्स बनाने में मदद करता है ये योगासन, जानें इसे करने का सही तरीका
योगासन के फायदे
दोस्तों योगासन हो या एक्सरसाइज आपको इनके फायदे तभी होते हैं जब आप रोजाना अपनी दिनचर्या में इन्हें शामिल करते हैं। इन आसनों को करने के बाद किसी तरह की चमत्कार की उम्मीद ना रखें।
क्योंकि इन्हे नियमित रूप से करने के बाद ही आपकेशरीर की चर्बी घटेगी। इसके साथ अगर आप एक सही जीवनशैली और खानपान चुनते हैं तो आसानी से शरीर की जिद्दी चर्बी खत्म होने लगेगी।
Source link