तेंदुए की हालत कुत्ते से भी बुरी हुई, देखिए कैसे लोगों ने ली फिरकी

Leopard in dewas
Leopard in dewas

  • मध्य प्रदेश के देवास जिले में इकलेरा माताजी के जंगल में कालीसिंध नदी के किनारे दिखा तेंदुआ
  • थका हारा, ऐसा दिखा जैसे कुत्ता हो
  • ग्रामीणों ने खींचे फोटो, बनाए वीडियो, ली सेल्फी

देवास, ब्यूरो। यूं तो शेरों (LION) की बिरादरी के शेर, बाघ और तेंदुओं को देखकर अच्छों अच्छों की हवा टाइट हो जाती है। अगर ये जानवर पिंजरे में कैद भी रहें तब भी लोग डर के मारे कांपते रहते हैं। एकाध दहाड़ में लोगों की जान निकलने वाली स्थि​ति बन जाती है। लेकिन यह क्या? मध्य प्रदेश में एक तेंदुआ (Leopard in Dewas) की हालत को कुत्ते से भी ज्यादा खराब दिखाई दी। यह सब मध्य प्रदेश के देवास जिले में सामने आया।

देवास जिले में सोनकच्छ क्षेत्र में इकलेरा माताजी के जंगल में कालीसिंध नदी के किनारे मंगलवार दोपहर तेंदुआ दिखाई दिया। ग्रामीणों को इसकी जानकारी लगी तो तेंदुए को देखने जुट गए। तेंदुआ सुस्त नज़र आ रहा था।उससे ठीक से चला भी नहीं जा रहा था। ग्रामीण पहले उसे देखकर घबराए,लेकिन तेंदुए ने कोई हरकत नहीं कि तो उसके साथ मस्ती करने लगे। कुछ लोगों ने तो तेंदुए को खिलौना ही बना लिया। वीडियो बनाने और सेल्फी लेने तक तो ठीक था कुछ लोग उसकी सवारी तक करने लगे। शाम होते होते वन विभाग का अमला मौके पर पहुंचा।

इस दौरान उज्जैन से रेस्क्यू टीम भी आ गई। उज्जैन की रेस्क्यू टीम और देवास वन विभाग की टीम ने तेंदुए का रेस्क्यू किया। तेंदुए के शरीर पर चोंट का कोई निशान नहीं था। वन विभाग के SDO संतोष शुक्ला के मुताबिक तेंदुए के शरीर पर चोंट का कोई निशान नहीं है। तेंदुए ने ज्यादा खाना खा लिया होगा या फिर वह बीमार होगा। रातभर तेंदुए को वेटनरी डॉक्टर की निगरानी में दौलतपुर रेस्ट हाउस में रखा गया था। अब सुबह उसे इलाज के लिए इंदौर चिड़िया घर ले जाया गया, बाद में उसे जंगल में छोड़ने का भी प्लान है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here