what is my body type: lifestyle types of female body shape know which one is yours

1/7

परफेक्ट ड्रेस खरीदना है, तो पहले जान लें कैसा है आपकी बॉडी का आकार

परफेक्ट ड्रेस खरीदना है, तो पहले जान लें कैसा है आपकी बॉडी का आकार

भारत में आज भी आमतौर पर लोग फिगर को लेकर दो ही क्राइटेरिया रखते दिखते हैं। पहला, स्लिम फिगर और दूसरा मोटा फिगर। जबकि सच तो यह है कि ये दोनों ही शब्द फिगर शेप्स को एक्सप्लेन करने के लिहाज से सही नहीं है। यही वजह है कि ऑनलाइन या फिर स्टोर पर जींस व अन्य कपड़े लेते समय लड़कियां अपने फिगर के मुताबिक सिलेक्शन नहीं कर पाती हैं। अगर आपको परफेक्ट ड्रेस चाहिए, तो आपको अपना फिगर टाइप भी जरूर पता होना चाहिए। चलिए जानते हैं अलग-अलग बॉडी शेप्स के बारे में। (फोटो साभार: istock from Getty Images)

2/7

रेक्टैंगल बॉडी शेप

रेक्टैंगल बॉडी शेप

अगर आपके शोल्डर्स से लेकर वेस्ट का प्रपोर्शन एक जैसा है, तो इसका मतलब ये है कि आपका बॉडी शेप रेक्टैंगल है। ज्यादातर मॉडल्स का बॉडी शेप ऐसा ही होता है, जिस वजह से इसे मॉडल बॉडी शेप भी कहा जाता है।

3/7

इंवर्टिड ट्राइऐंगल शेप

इंवर्टिड ट्राइऐंगल शेप

इस तरह के शरीर के आकार वाली महिलाओं के शोल्डर्स चौड़े रहते हैं। इनकी मिड वेस्ट और लोअर वेस्ट पोर्शन स्लिम रहते हैं और लेग्स भी ज्यादा पतले होते हैं। ज्यादातर मामलों में ऐसी महिलाओं का बस्ट पोर्शन भी हेवी होता है।

4/7

ऑवरग्लास शेप

ऑवरग्लास शेप

इस तरह के फिगर वाली महिलाओं के बस्ट, हिप और थाई पोर्शन वलूमनस होते हैं, वहीं अपर वस्ट पोर्शन स्लिम रहता है। इनके शोल्डर्स का शेप भी शार्प की जगह हल्का राउंड होता है।

5/7

ट्राइऐंगल शेप

ट्राइऐंगल शेप

इस तरह के बॉडी शेप में शोल्डर्स स्लिम शेप के रहते हैं और ट्राइऐंगल की तरह नीचे की ओर जाते हुए बॉडी का आकार बढ़ता हुआ नजर आता है। इस बॉडी शेप की महिलाओं का थाई ऐंड हिप पोर्शन हेवी होता है।

6/7

ओवल बॉडी शेप

ओवल बॉडी शेप

ओवल बॉडी शेप वाली महिलाओं का बस्ट पोर्शन लार्ज, हिप पोर्शन नैरो और मिडसेक्शन फुलर दिखता है। इस तरह की महिलाओं के पेट पर फैट बढ़ने के चांस ज्यादा रहते हैं। वहीं इनके हिप्स का शेप फ्लैट होता है।

7/7

राउंड बॉडी शेप

राउंड बॉडी शेप

इस तरह के फिगर में बॉडी का कोई भी अंग डिफाइन्ड आकार का नहीं दिखता है। इन बॉडी शेप्स की महिलाएं हेवी बस्ट, हिप्स ऐंड थाई वाली होती हैं। इन महिलाओं का मिडरिफ पोर्शन फैट भी दूसरों के मुकाबले ज्यादा तेजी से बढ़ता है।


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here