देर से डिनर करना

रात का खाना देर से खाने की आदत से वजन तेजी से बढ़ता है। रात में पाचन क्रिया धीमी होती है और भोजन सही तरीके से पच नहीं पाता है। इसके कारण शरीर पर तेजी से फैट जमता है। वजन कंट्रोल करने के लिए समय पर डिनर करना चाहिए।
Also read: वजन घटाना है तो रात के खाने में रोटी और चावल में से क्या लेना है सही, पढ़ें डॉक्टर की राय
सही पोषक तत्व न लेना

डिनर में उचित मात्रा में फाइबर, प्रोटीन, फैट और अन्य पोषक तत्वों को शामिल करना चाहिए। रात के खाने के बाद अगर आपको भूख लगती है, तो इसका मतलब यह है कि आपके भोजन में पोषक तत्वों की कमी है। इसलिए हेल्दी डिनर करें।
पर्याप्त नींद न लेना

डिनर के बाद बेड पर लेटकर यदि आपको फोन स्क्रॉल करने की आदत है, तो इससे आपकी नींद गायब हो सकती है। पर्याप्त नींद लेने से वजन कंट्रोल होता है। अनिद्रा मोटापे का एक मुख्य कारण है।
डिनर के बाद आलस करना
रात का खाना खाने के बाद अक्सर लोगों को नींद आने लगती है। डिनर के तुरंत बाद सोने से वजन बढ़ता है। इसलिए भोजन करने के बाद कम से कम 20 से 30 मिनट तक टहलना चाहिए। यह पाचन में मदद करता है और वजन को कंट्रोल रखता है।
स्नैक्स खाना

डिनर के बाद भूख लगने पर कई लोग चॉकलेट, बिस्कुल या अनहेल्दी स्नैक्स खाते हैं। इससे बॉडी फैट बढ़ता है। रात में भूख लगने पर प्रोटीन से भरपूर स्नैक का सेवन करना चाहिए।
Also read: खाने के तुरंत बाद न करें इन चीजों का सेवन, शरीर को होगा नुकसान
तापमान अधिक रखना

कमरे का तापमान कम रखें। दरअसल, हमारा शरीर जब अधिक ठंडा हो जाता है, तो इसे गर्म करने के लिए शरीर को अधिक मेहनत करनी पड़ती है। एसी का तापमान कम रखने से कैलोरी बर्न होने में मदद मिलती है।
Source link


