अपने स्ट्रेस किए हुए बालों को धूल और धूप से बचाना बेहद जरूरी है। क्योंकि सूरज की किरणें बालों को बुरी तरह से डैमेज कर सकती हैं। इसलिए घर से जब भी बाहर निकलें तब अपने बालों को पूरी तरह से कवर कर के ही निकलें।
Also read: घर पर बाल स्ट्रेट करने के इजी टिप्स, नहीं पड़ेगा पार्लर जाना
ऐसे करें बालों में कंघी

हमेशा ध्यान रखें कि कभी भी गीले बालों में कंघी न करें। उन्हें सुलझाने के लिए हमेशा चौड़े दांतदार वाली कंघी का ही प्रयोग करें। अगर आप ऐसा नहीं करती हैं तो आपके बाल टूट सकते हैं। हेयर स्ट्रेटनिंग करवाने के बाद बाल वैसे भी केमिकल की वजह से कमजोर पड़ जाते हैं।
इस पानी से धोएं बाल
बालों को धोने के लिए कभी भी गर्म पानी का भूलकर भी यूज न करें। इससे आपके बालों की नमी खत्म हो जाती है। इसीलिए बालों को ठंडे पानी या फिर नॉर्मल पानी से ही वॉश करें।
न लगाएं हेयर कलर

अपने स्ट्रेट किए हुए बालों पर कभी भी मेहंदी या फिर कलर का प्रयोग न करें। यदि आपको मेहंदी या कलर लगाना ही है तो हेयर स्ट्रेटनिंग के पहले लगा लें।
Also read: बालों को बनाना है खूबसूरत और मजबूत, तो जानें दिन में कितनी बार करें कंघी
न करें ज्यादा शैंपू का इस्तेमाल

स्ट्रेट बालों में ज्यादा शैंपू करने की वजह से बालों का टेक्सचर खराब होना शुरू हो जाता है। हमेशा उसी शैंपू का प्रयोग करें जो आपकी हेयर स्टाइलिस्ट ने बताया हो।


