मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नीमच से लौटते समय काफिला रुकवाकर लिया लस्सी का आनंद

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अपने सहज और मिलनसार स्वभाव के लिए लोकप्रिय है। एक बार फिर उनका यही अंदाज चर्चा का विषय बन गया है। गुरुवार को वे नीमच में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के 86वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल होने के बाद जब हवाई पट्टी के लिए रवाना हुए, तो रास्ते में उनका काफिला फव्वारा चौक बारादरी स्थित “ओनली उपकार” संस्थान के पास अचानक रुक गया।

मुख्यमंत्री ने स्वयं वहां रुकने का निर्णय लिया और बिना किसी औपचारिकता के सीधे संस्थान पर पहुंचे। उन्होंने वहां ठंडी लस्सी का आनंद लिया और अपने साथ उपस्थित सांसद, विधायकगण तथा जनप्रतिनिधियों को भी लस्सी पिलाई। खास बात यह रही कि उन्होंने लस्सी का भुगतान स्वयं किया, जिससे उनकी सादगी और ज़मीन से जुड़ा व्यवहार एक बार फिर सामने आया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here