एक युवक ने मध्य प्रदेश के वित्त मंत्री की क्यों खींची टांग…..देखिए जरा

Jagdish Devda kabadddi
https://www.no2politics.com/wp-content/uploads/2023/04/jagdish.mp4
Jagdish Devda Kabaddi

भोपाल। आम लोगों को उठाकर पटकना और पटकनी देना तो आपने कई बार देखा होगा, लेकिन अगर कोई व्यक्ति किसी राज्य के वित्त मंत्री को उठाकर पटक दे तो यह अजूबा ही कहा जाएगा। आखिर ऐसा क्या हो गया था कि युवक को मंत्री जी की टांग खींचने पर मजबूर होना पड़ा। क्या कोई पुराना विवाद था या अचानक ऐसी परिस्थिति उत्पन्न हुई गई। आखिर क्या है मामला आइए हम बताते हैं।
वित्त मंत्री की टांग खींचने का मामला मंदसौर जिले में सामने आया है, जहां पर मध्य प्रदेश के वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा एक कबड्डी प्रतियोगिता में पहुंच गए। आपको बता दें कि मंदसौर जिले की मल्हारगढ़ विधानसभा सीट से जगदीश देवड़ा विधायक हैं। यह कबड्डी प्रतियोगिता मंत्री जी के विधानसभा क्षेत्र के नारायणगढ़ क्षेत्र में चल रही थी। कबड्डी खिलाड़ियों को देखते ही मंत्री जी खुद को नहीं रोक पाए और वे भी मैदान में दो-दो हाथ करने उतर गए। इसी दौरान वे कबड्डी करते हुए विपक्षी टीम के पास पाले में गए। इसी दौरान विपक्षी खिलाड़ी ने उनकी टांग पकड़ ली, लेकिन मंत्री ने जोश के साथ वह टांग छुड़वा ली। इस घटना का वीडियो इंटरनेट में तेजी से वायरल हो रहा है। मंदसौर जिले की मल्हारगढ़ विधानसभा सीट से विधायक और वर्तमान वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा की उम्र 65 वर्ष है। इसके बावजूद भी वे मध्य प्रदेश के सबसे फिट मंत्रियों में शुमार हैं। मंत्री जी तलवारबाजी में भी माहिर हैं। दशहरा के समय तलवारबाजी के करतब करते हुए उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here