why do i sleep with one leg bent up: Sleeping Trick: रात में चादर से एक पैर बाहर निकालते ही क्यों आ जाती है झटपट नींद, जानें इस ट्रिक पर क्या कहता है विज्ञान – do you stick out one feet from the blanket at night know how it helps you sleep

हम सभी के काम करने के अपने- अपने तरीके होते हैं और इसी तरह हम सभी का सोने का भी अपना अलग अंदाज होता है। कुछ लोग एक हग का अहसास लेने के लिए तकिए का इस्तेमाल करते हैं जबकि कुछ को ज्यादा स्पेस की जरूरत होती है। लेकिन एक चीज है जो लगभग हर कोई करता है और वह है अपने कंबल या चादर से एक पैर बाहर रखना। जब हम सो नहीं पाते हैं तो हम में से अधिकांश लोग चादर से एक पैर बाहर और एक अंदर रखने की कोशिश करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कभी-कभी ये ट्रिक हमारी नींद के लिए कारगर साबित होती है।

ऐसा कर हम न केवल जल्दी सोते हैं बल्कि ऐसी नींद लेते हैं जो आसानी से नहीं टूटती। तो आखिर ऐसा क्या है कि कंबल से एक पैर निकलते ही हमें तेजी से आ जाती है। इस ट्रिक के पीछे कई वैज्ञानिक शोध हैं। आइए जानते हैं इस ट्रिक पर क्या है वैज्ञानिक धारणा।
(फोटो साभार: istock by getty images)

​बॉडी टेंपरेचर को मेंटेन करने की ताकत रखते हैं पैर

दरअसल, पैरों को आपके शरीर के तापमान (Body temperature) को कम करने के लिए जाना जाता है, ऐसी स्थिति में नसों और धमनियों (Veins and arteries) के बीच एक कड़ी होती है जो उस समय फैलती है जब आपके पैर गर्मी के संपर्क में आते हैं। यह शरीर के अन्य सभी अंगों की तुलना में पैरों को तेजी से ठंडा करती है।

शंख बजाकर ऐसे मजबूत बनाएं फेफड़े, जानें इसके फायदों पर क्या कहता है आयुर्वेद और विज्ञान

​फुट पर बाल न होने से महसूस नहीं होती हीट

विज्ञान का दूसरा मत ये है कि आपके पैरों के निचले हिस्से यानी फुट पर बाल नहीं होते हैं जिसके चलते यहां गर्मी महसूस नहीं होती है। लिहाजा ऐसे में जब हम चादर से एक पैर बाहर निकालते हैं तो पूरे शरीर का तापमान ठीक हो जाता है और हमें जल्दी नींद आ जाती है।

इस तरह आ जाती है चैन की नींद

तीसरा वैज्ञानिक मत है कि सोते समय जब आपका पैर बाहर निकलता है तो उस पर ठंडक पड़ती है और फिर शरीर के दूसरे अंग भी ठंडे हो जाते हैं। आसान भाषा में कहें तो आपके शरीर की सारी हीट निकल जाती है और आप आसानी से सो जाते हैं।

दांतों में झनझनाहट और मसूड़ों से खून निकाल सकता है गलत किस्‍म का टूथब्रश, एक्‍सपर्ट ने बताया ब्रश चुनने का सही तरीका

​वन फुट ट्रिक का पूरा फायदा कैसे उठाएं

एक-फुट की ट्रिक के जरिए अगर आप कुछ फायदे लेना चाहते हैं तो आपको नीचे दिए गए कुछ प्वाइंट्स पर ध्यान देना होगा।

  • 1. सबसे पहले जहां आप रह रहे हैं वहां का तापमान आपको सुनिश्चित करना चाहिए। यदि आप सर्दियों के मौसम में अपने पैरों को अपने कंबल से बाहर निकालते हैं तो इससे आपको ठंड लग सकती है। ऐसे मौसम में आपको अपने पैरों को कंबल के अंदर ही रखने चाहिए, क्योंकि ठंड लगने के बाद भी आपकी नींद में खलल ही पड़ेगा।
  • 2. अच्छे फैब्रिक वाली बेडशीट और कंबल का प्रयोग करें। गर्मियों में फलालैन बेडशीट बिछाना और शीर कंबल का प्रयोग करना सही नहीं है।
  • 3. सोते समय हमेशा अपने बॉडी टेम्परेचर को सही तरीके से मेंटेन करने की कोशिश करें। क्योंकि रात के वक्त आपका बॉडी टेम्परेचर गिरने लगता है। इसलिए बेहतर होगा कि हमेशा शरीर पर कुछ पहनकर सोएं।
  • 4. सोते के पहले इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स का इस्तेमाल कम करें क्योंकि इनसे निकलने वाली रोशनी आपकी नींद की दिनचर्या को खराब कर सकती है।
  • 5. रात में अपनी चादर का प्रयोग टाइटली न करें। कई बार ऐसा होता है हम कंबल या चादर में घुसते ही खुद को चारों ओर से उससे जकड़ लेते हैं जो कि सही सोने का तरीका नहीं है। जब भी आपको लगे कि यह बहुत गर्म है और बेचैनी महसूस होने लगे तो आप अपने पैर बाहर निकाल सकते हैं और आराम से सो सकते हैं। इसलिए, वन-फुट ट्रिक हम सभी के लिए वास्तविक चमत्कार का काम करती है।

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here