Women will be able to offer prayers in mosque after 25 years | इस मस्जिद में 25 साल बाद जुमे की नमाज अदा कर सकेंगी महिलाएं

पेशावर: पाकिस्तान (Pakistan) के पेशावर की सुनहरी मस्जिद में महिलाएं 25 साल के अंतराल के बाद समूह में जुमे की नमाज अदा कर सकेंगी, क्योंकि खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में सफल सैन्य अभियानों की शुरुआत के बाद से कानून-व्यवस्था में काफी सुधार हुआ है. एक मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई.

द एक्सप्रेस ट्रिब्यून ने शनिवार को रिपोर्ट में कहा कि 1990 के दशक के मध्य तक, महिलाएं पेशावर कैंटोन्मेंट में स्थित सुनहरी मस्जिद में समूह में जुमे की नमाज अदा करती थीं, लेकिन प्रांतीय राजधानी के आतंकवाद से बुरी तरह प्रभावित होने के बाद ऐसा होना बंद हो गया था.

मस्जिद के पास दर्जनों आतंकवादी हमले हुए, जिसके कारण लगभग 25 साल पहले महिलाओं के लिए मस्जिद के दरवाजे बंद कर दिए गए. साल 2016 में, सदर के भीड़ भरे बाजार में मस्जिद के पीछे ज्यादातर सरकारी कर्मचारियों को ले जा रही बस के शक्तिशाली बम की चपेट में आ जाने से 16 लोग मारे गए थे और दर्जनों घायल हो गए थे.

ये भी देखें- 

अब, सुरक्षा स्थिति में पर्याप्त सुधार के साथ, अधिकारियों ने महिलाओं के लिए मस्जिद में नमाज अदा करने को फिर से शुरू करने का फैसला किया है और समूह में महिलाओं के नमाज करने को लेकर व्यवस्था को अंतिम रूप दिया गया है.

अधिकारियों ने मस्जिद के बाहर एक बैनर भी लगा रखा है, जिसमें संदेश दिया गया है कि ‘सुनहरी मस्जिद में जुमे की नमाज अदा करने के लिए अब महिलाओं का स्वागत है.’




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here