17 जून से शुरू होगी WTC 2025-27: श्रीलंका-बांग्लादेश मुकाबले से आगाज, नए ICC नियम से बढ़ेगा रोमांच

17 जून से वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 का आगाज होने जा रहा है। इस चैंपियनशिप का पहला मुकाबला श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच गॉल में खेला जाएगा। बांग्लादेश की टीम दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलने के लिए श्रीलंका पहुंची है।यह मैच कई मायनों में अहम है।

श्रीलंका के पूर्व कप्तान एंजेलो मैथ्यूज का यह आखिरी टेस्ट मैच होगा, जिसके बाद वह टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लेंगे। इसके अतिरिक्त, इसी टेस्ट मैच के दौरान इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) एक नया नियम लागू करने जा रही है, जिससे टीमों की मनमानी रुकेगी और टेस्ट क्रिकेट में रोमांच और भी बढ़ेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here