YRF- सुशांत के बीच हुई 3 फिल्मों की डील, लेकिन क्यों मिली तय रकम से ज्यादा फीस? – Sushant singh rajput case update yrf three films contract details revealed payements paani tmov

सुशांत सिंह राजपूत के दुनिया से जाने के बाद बॉलीवुड में नेपोटिज्म और स्टार किड्स पर कई सवाल उठ रहे हैं. इसके साथ ही यशराज फिल्म्स पर भी कई सवाल उठाए जा रहा हैं. खबर थी कि यशराज के साथ सुशांत का तीन फिल्मों का कॉन्ट्रैक्ट था, जिसे बाद में रद्द कर दिया गया था. अब इस बारे में नई अपडेट सामने आई है.

सुशांत के साथ हुई थी यशराज की डील, ये थी शर्तें

कॉन्ट्रैक्ट की डिटेल्स का पता लगा लिया गया है. इसके मुताबिक सुशांत सिंह राजपूत और YRF के बीच तीन फिल्मों का कॉन्ट्रैक्ट था. उनकी पहली फिल्म के लिए उन्हें 30 लाख रुपये दिए गए थे. कॉन्ट्रैक्ट में आगे बताया गया है कि अगर उनकी पहली फिल्म हिट होती है तो दूसरी के लिए उन्हें 60 लाख रुपये दिए जाएंगे.

इसके साथ ही अगर दूसरी फिल्म भी हिट होती है तो तीसरी फिल्म के लिए उन्हें 1 करोड़ रुपये की रकम दी जाएगी. सुशांत ने यशराज के साथ जो पहली फिल्म की वो शुद्ध देसी रोमांस थी, जिसके लिए उहें 30 लाख रुपये दिए गए थे.

उनकी यशराज के साथ दूसरी फिल्म डिटेक्टिव ब्योमकेश बक्शी थी, जिसके लिए उन्हें 1 करोड़ रुपये दिए गए थे. हालांकि इस बात को साफ नहीं किया गया है कि आखिर कॉन्ट्रैक्ट में लिखे होने के बाद भी उन्हें 60 लाख की जगह 1 करोड़ रुपये की रकम क्यों दी गई.

कोई भी फिल्म हिट या फ्लॉप हुई इस बात का निर्णय खुद यशराज फिल्म्स को ही करना था. सुशांत ने यशराज के साथ तीसरी फिल्म पानी साइन की थी. इस फिल्म को डायरेक्टर शेखर कपूर बनाने वाले थे. यशराज के अधिकारीयों ने पुलिस को दी अपनी स्टेटमेंट में बताया है कि ये फिल्म इसलिए नहीं बन पाई थी क्योंकि आदित्य चोपड़ा और शेखर कपूर के बीच क्रिएटिव डिफरेंस थे.

सलमान के गाने पर कोरियन बैंड BTS का डांस, अनुराग कश्यप बोले- ये मस्त है

यशराज फिल्म्स की कास्टिंग डायरेक्टर से हुई थी पूछताछ

बता दें कि शनिवार 27 जून को यशराज फिल्म्स की कास्टिंग डायरेक्टर शानू शर्मा की स्टेटमेंट रिकॉर्ड की गई थी. शानू शर्मा उन एक्टर्स को संभालती हैं, जो यश राज फिल्म्स के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन करते हैं. सुशांत ने भी यशराज संग फिल्म साइन की थी और इसके लिए शानू उनसे जुड़ी हुई थीं.

मुंबई पुलिस ने ट्विटर को भेजा लेटर, क्या सुशांत ने डिलीट किए थे ट्वीट?

सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को मुंबई के बांद्रा स्थित अपने अपार्टमेंट में फांसी लगा ली थी. बताया गया कि वे डिप्रेशन में थे. इसके बाद बात सामने आई थी कि सुशांत और यशराज के बीच कॉन्ट्रैक्ट था, जिसे बाद में रद्द कर दिया था. सुशांत की करीबी दोस्त रिया चक्रवती ने बताया था कि यशराज से कॉन्ट्रैक्ट सुशांत ने खत्म कर दिया था और उन्हें भी अपना कॉन्ट्रैक्ट खत्म करने को कहा था.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here