Zomato employees Burn Comanys T-shirt in protest amid ongoing tension With China – लद्दाख में चल रहे तनाव के बीच Zomato के कर्मचारियों ने विरोध में जलाई कंपनी की टीशर्ट

लद्दाख में चल रहे तनाव के बीच Zomato के कर्मचारियों ने विरोध में जलाई कंपनी की टीशर्ट

लोगों से जोमैटो के जरिये भोजन का ऑर्डर नहीं करने की अपील की

कोलकाता:

लोगों के घरों तक खाना पहुंचाने वाली ऐप आधारित कंपनी जोमैटो के कुछ कर्मचारियों ने गलवान घाटी में चीनी सैनिकों के साथ हिंसक झड़प में 20 भारतीय सैनिकों के शहीद होने पर, चीन के खिलाफ विरोध जताते हुए शनिवार को कोलकाता में कंपनी के टी-शर्ट फाड़े और जलाए. बेहाला में प्रदर्शन के दौरान उसमें शामिल कुछ लोगों ने दावा किया कि उन्होंने जोमैटो की नौकरी छोड़ दी है क्योंकि इसमें चीन का निवेश है. साथ ही, उन्होंने लोगों से जोमैटो के जरिये भोजन का ऑर्डर नहीं करने का अपील की. 

यह भी पढ़ें

गौरतलब है कि चीन की कंपनी अलीबाबा से जुडे एंट फाइनेंशियल ने 2018 में जोमैटो में 21 करोड़ डॉलर का निवेश कर उसकी 14.7 प्रतिशत साझेदारी (शेयर) खरीद ली थी। जोमैटो ने हाल ही में एंट फाइनेंशियल से 15 करोड़ डॉलर की राशि फिर से जुटाई है.प्रदर्शन में शामिल एक व्यक्ति ने कहा, ‘‘चीनी कंपनियां यहां से मुनाफा कमा रही हैं और हमारे सैनिकों पर हमले कर रही हैं. वे हमारी भूमि हथियाना चाहती हैं. ऐसा नहीं होने दे सकते.”

गौरतलब है कि मई में जोमैटो ने अपने 13 प्रतिशत कर्मचारियों, 520 लोगों को कोविड-19 महामारी का हवाला देकर नौकरी से निकाल दिया था. गौरतलब है कि मई में जोमैटो ने अपने 13 प्रतिशत कर्मचारियों, 520 लोगों को कोविड-19 महामारी का हवाला देकर नौकरी से निकाल दिया था.  जोमैटो से इस संबंध में तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है.  और ना ही इस बारे में कोई जानकारी मिली है कि प्रदर्शन करने वाले लोग कहीं नौकरी से निकाले गए कर्मचारी तो नहीं हैं. 

Video: Zomato ने 540 कर्मचारियों को कंपनी से बाहर निकाला


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here