https://www.biskitjunkiehouston.com/menu

https://www.menuhartlepool.com/

slot server jepang

Wednesday, October 15, 2025
HomestatesMadhya Pradeshखुशी ने फैलाई खुशी की लहर

खुशी ने फैलाई खुशी की लहर


खुशी ने फैलाई खुशी की लहर


 


भोपाल : गुरूवार, फरवरी 25, 2021, 18:53 IST

प्रदेश में खेलों के लिए एक सकारात्मक माहौल निर्मित हो रहा है। मध्यप्रदेश में संचालित विभिन्न खेल अकादमियों में अनेकों अंतर्राष्ट्रीय और राष्ट्रीय सितारे आकार ले रहे हैं। मध्यप्रदेश राज्य फेंसिंग अकादमी की प्रतिभावान खिलाड़ी खुशी दाभाड़े ने अपनी अंतर्राष्ट्रीय उपस्थिति दर्ज करा दी है। कु. खुशी 19 से 23 मार्च 2021 तक कज़ान, रशिया में होने वाले विश्वकप में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करेंगी।

खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया ने खुशी दाभाड़े को बधाई और शुभकामनाएँ देते हुए कहा है कि प्रदेश के खिलाड़ी बेटियाँ हमारी गर्ल पॉवर हैं। हर खेल में चाहे वह सेलिंग, शूटिंग, हॉकी, कुश्ती या फिर फेंसिंग हो हर स्तर पर अपने प्रतिभा का प्रदर्शन कर रही है। शासन भी प्रतिबद्ध है कि हम अपने खिलाड़ियों को हर प्रकार की सुविधा उपलब्ध कराएंगे। श्रीमती सिंधिया ने कहा कि खुशी का वर्ल्ड कप जैसे इवेंट के लिए चुना जाना प्रदेश और देश के लिए गौरव की बात है।

खुशी का सफर

वर्ष 2014 में फेंसिंग अकादमी में प्रवेश लेकर तलवारबाजी का प्रशिक्षण हासिल कर रही खुशी दाभाडे़ के पिता भोपाल के एक निजी चिकित्सालय में ओटी अटेंडर हैं जो स्लम एरिया में रहते हैं। उन्होंने बताया कि बेटी का विश्वकप में चयन होने पर पूरे परिवार में खुशी की लहर छा गई है। श्री बाबाराव दाभाडे़ बेटी को मिली इस उपलब्धि का श्रेय श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया जी को देते हैं जिनके प्रयासों से खुशी ने आज यह मुकाम हासिल किया है। फेंसिंग अकादमी के मुख्य प्रशिक्षक श्री भूपेन्द्र सिंह ने बताया कि खुशी दाभाडे़ बहुत ही प्रतिभावान खिलाड़ी हैं। वह पूरे समर्पण भाव से प्रशिक्षण हासिल करती हैं और कभी भी ट्रेनिंग मिस नहीं करती। फेंसिंग अकादमी के माध्यम से मिल रही उच्च स्तरीय खेल सुविधाओं, प्रशिक्षण और अपने प्रतिभा प्रदर्शन से खुशी को अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में सफलता अवश्य मिलेगी।

एशियन और ओलम्पिक मेरा सपना

एशियन और ओलम्पिक में भारत का प्रतिनिधित्व करना और देश को पदक दिलाना खुशी दाभाडे़ का सपना है और इसे पूरा करने के लिए वह कड़ा परिश्रम कर रही है। खुशी ने अभी तक राष्ट्रीय तलवारबाजी प्रतियोगिताओं में दो स्वर्ण, दो रजत और छह कांस्य सहित दस पदक मध्य प्रदेश को दिलाएं हैं। इसके अलावा राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में उन्होंने 11 स्वर्ण और 3 रजत पदक अर्जित किए हैं।

विश्व स्तरीय सुविधाएं और प्रशिक्षण का सुपरिणाम

संचालक खेल एवं युवा कल्याण श्री पवन जैन ने कहा कि मध्य प्रदेश फेंसिंग अकादमी की उदीयमान खिलाड़ी खुशी दाभाडे़ का वर्ल्ड कप में चयन मध्य प्रदेश के खेल जगत के लिए गर्व की बात है। सामान्य परिवेश से आने वाले खिलाड़ियों को अकादमी में विश्व स्तरीय सुविधाएं और प्रशिक्षण दिए जाने का यह सुपरिणाम है कि प्रदेश के खिलाड़ी अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रहे है। उम्मीद है कि भविष्य में फेंसिंग के अन्य खिलाड़ी भी मध्य प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।         


बिन्दु सुनील


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RECENT COMMENTS

casino online slot depo 10k bonus new member slot bet 100 slot jepang
slot depo 10k slot gacor slot depo 10k slot bet 100 slot777 slot depo 5k slot online