अय्याशी करने करते थे चोरी, फिर उसी पैसों से खेलते थे जुआ, बदमाश ऐसे पहुंचे जेल thugs robbed people in lockdown thief gropu arrested by mungeli police crime news | mungeli – News in Hindi

लॉकडाउन में सूझी अय्याशी, शौक पूरा करने बन गए चोर, अब ऐसे पहुंचे जेल

पुलिस ने बदमाशों को जेल भेज दिया है. (सांकेतिक तस्वीर)

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी चोरी की बाइक से ग्रामीण इलाको में घूम-घूमकर चोरी करते थे. ये बदमाश अपनी जुआ और शराब की लत और शौक को पूरा करने चोरी, लूट, नकबजनी जैसे घटनाएं करते थे.

मुंगेली. लॉकडाउन (Lockdown) के दौरान मुंगेली पुलिस (Mungeli) को एक बड़ी कामयाबी मिली है. वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से जब पूरा देश लड़ रहा है और सब तरफ लॉकडाउन (Lockdown 3.0) है इसके बावजूद ये चोर गिरोह अपनी अय्याशी के लिए चोरी और नकबजनी की घटनाओं को अंजाम देने में लगे हुए थे. इन बदमाशों ने कई लोगों को अपना शिकार बनाया. पुलिस ने सरगांव और पथरिया के ग्रामीण इलाके में घट रही चोरी की घटनाओं को औऱ चोरों की इस करतूत को चुनौती के रूप में लिया और चोर गिरोह के गिरफ्तारी के लिए जाल बिछाया.

मुंगेली एसपी डी श्रवण के निर्देश पर बनाई गई टीम चोरी के मामलों की जांच में जुटी और गिरोह के 3 प्रमुख चोरों की गिरफ्तारी की गई. आरोपी रेवाराम साहू, सन्दीप महिलांगे और सोनू साहू को सरगांव पुलिस ने हिरासत में लिया है. पुलिस ने जब आरोपियों की पूछताछ कि तो बदमाशों ने अपना जुर्म कबूला किया.

ऐसे देते थे घटना को अंजाम

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी चोरी की बाइक से ग्रामीण इलाको में घूम-घूमकर चोरी करते थे. ये बदमाश अपनी जुआ और शराब की लत और शौक को पूरा करने चोरी, लूट, नकबजनी जैसे घटनाएं करते थे. बलौदाबाजार जिले का यह गिरोह मुंगेली, बेमेतरा और दूसरे जिले में चोरी करते थे. पिछले कुछ दिन में मुंगेली जिले के बावली, चुनचुनिया, पथरिया इलाके में कई चोरी इन चोरों ने की.वहीं आरोपियों से पुलिस ने 5 हजार रुपए नगद, चोरी की मोबाइल, चांदी के जेवर समेत हजारों का सामान जब्त किया है. पथरिया एसडीओपी नवनीत कौर छाबड़ा ने बताया कि इस सफलता में सरगांव थाना प्रभारी संजीव सिंह, एएसआई सुशील बंछोर, सायबर सेल और आरक्षकों ने बढ़िया कार्य किया जिससे चोरों की गिरफ्तारी में सफलता मिली. चोरो से पूछताछ में कई मामले सामने आए. सभी आरोपियों को मुंगेली न्यायालय में पेश किया गया जहां से सभी आरोपियों को जेल भेजा गया.

ये भी पढ़ें: 

सड़क पर बिखरे मिले 10 और 20 के ‘अफवाह’ वाले नोट, सैनिटाइज कर रायपुर पुलिस ने किया जब्त

रेड जोन मुंबई से बालोद पहुंचा 23 साल का युवक कोरोना पॉजिटिव, संक्रमितों की कुल संख्या हुई 60 

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए मुंगेली से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.


First published: May 15, 2020, 1:51 PM IST




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here