अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री श्री पटेल ने गुरूनानक जयंती पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएँ
भोपाल : रविवार, नवम्बर 29, 2020, 18:22 IST

अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री रामखेलावन पटेल ने प्रदेशवासियों को गुरूनानक जयंती पर शुभकामनाएँ दी हैं।
राज्य मंत्री श्री पटेल ने अपने संदेश में कहा है कि गुरूनानक देव जी ने हमेशा समाज में सामाजिक समभाव और सद्भाव के लिये काम किया। वे समाज में निर्धन वर्ग के हितों के पक्षधर थे। उनके उपदेश आज भी प्रसांगिक हैं। राज्य मंत्री श्री पटेल ने गुरूनानक जयंती को सौहार्द पूर्ण माहौल में मनाये जाने का आग्रह प्रदेशवासियों से किया है।
मुकेश मोदी
Source link

