- आरजेडी ने जारी किया अशोक चौधरी का वीडियो
- गाली देते दिखाई दे रहे नीतीश के भवन निर्माण मंत्री
राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) ने बिहार के भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी का एक वीडियो जारी किया है. लालू यादव के जन्मदिन पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए चौधरी गाली देते सुनाई दे रहे हैं. इस वीडियो को लेकर आरजेडी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. वहीं, अब विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को शिकायती पत्र लिखा है.
कोरोना पर फुल कवरेज के लिए यहां क्लिक करें
तेजस्वी मुख्यमंत्री नीतीश को लिखे पत्र में कहा है कि यह वीडियो देखने के बाद भगवान से प्रार्थना करता हूं कि वो आपको सदबुद्धि दें. आप दिन भर हमें करोड़ों गालियां दें और दिलवाएं, लेकिन कृपया विधि व्यवस्था ठीक करें. बिहार को उद्योग, बेरोजगार युवाओं को नौकरी, श्रमिकों को रोजगार, सम्मान और राशन जरूर दें. उन्होंने लिखा है कि हमें जितनी मर्जी उतनी गालियां दिलवाएं, लेकिन विकास को बाधित ना करें. तेजस्वी ने सवाल किया है कि हमें गाली देने के क्रम में बिहार का नुकसान क्यों कर रहे हैं?
कोरोना कमांडोज़ का हौसला बढ़ाएं और उन्हें शुक्रिया कहें…
वहीं, नीतीश मंत्रिमंडल में भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी ने तेजस्वी और आरजेडी की ओर से लगाए गए आरोप का खंडन किया है. चौधरी ने वीडियो से छेड़छाड़ किए जाने का आरोप लगाते हुए कहा कि तेजस्वी नौवीं फेल हैं. उन्हें शोषित समाज का मतलब नहीं मालूम. चौधरी ने एक और वीडियो जारी करते हुए दावा किया कि यह असली है.
देश-दुनिया के किस हिस्से में कितना है कोरोना का कहर? यहां क्लिक कर देखें
गौरतलब है कि आरजेडी ने चौधरी का एक वीडियो जारी किया था, जिसमें वे गाली का इस्तेमाल कर रहे थे. इस वीडियो को लेकर कहा जा रहा है कि अशोक चौधरी, आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के जन्मदिन पर प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे थे. बता दें कि बिहार में इसी साल विधानसभा के चुनाव होने हैं. विपक्षी आरजेडी कानून-व्यवस्था को लेकर लगातार नीतीश सरकार के खिलाफ आक्रामक है.