
टीम रिसर्च। अगर आप मोटापे से परेशान हैं, निकलती तोंद से शर्मिंदा होते हैं तो यह खबर आपके लिए ही है। वर्तमान समय में खराब लाइफस्टाइल और गलत खानपान के कारण लोग बैढ़ौल होते जा रहे हैं। लेकिन यह वजन आने वाले दिनों में दिक्कतें करने लगता है। तब लोग वजन कम करने की कोशिश करते हैं और जिम जाना शुरू कर देते हैं। अगर वर्कआउट के साथ क्लीन डाइट भी फॉलो की जाए तो वजन आसानी से कम हो सकता है। आज हम आपको जो वेट लॉस स्टोरी बता रहे हैं उन्होंने भी डाइट और वर्कआउट से ही वजन कम किया है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर कई वीडियोज से अपनी ट्रांसफॉर्मेशन जर्नी बताई और उसमें वेट लॉस के सीक्रेट भी शेयर किए। वजन कम करने वाले शख्स का नाम दिमित्री अजोवस्की है जो कि अमेरिका के रहने वाले हैं। दिमित्री पेशे से ट्रक ड्राइवर हैं। उन्होंने अपना करीब 70 किलो वजन कम किया है। दिमित्री के द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, उनका वजन 2021 में करीब 161 किलो हुआ करता था और 15 महीने बाद अब उनका वजन करीब 95 किलो है। दिमित्री ने अपना इंस्टाग्राम पोस्ट में बताया कि उन्होंने 2021 में अपनी ट्रांसफॉर्मेशन जर्नी शुरू की थी। उन्होंने 70 किलो वजन कम करने में करीब 15 महीने का समय लिया। वजन कम करने के लिए उन्होंने सबसे पहले घर में बॉडी वेट एक्सरसाइज शुरू की और जैसे ही उन्हें रिजल्ट मिलने लगे उन्होंने जिम जाना शुरू कर दिया। जिम जाने के साथ ही उन्होंने अपनी डाइट को सुधारा और हाई प्रोटीन डाइट लेना शुरू किया। जहां वह पहले जंक फूड और प्रोसेस्ड फूड खाया करते थे, अब उन्होंने इस तरह के खाने से पूरी तरह दूरी बना ली है। वह खाने में नॉनवेज खाते थे। सुबह हैवी ब्रेकफास्ट से दिन की शुरुआत होती थी और रात हरी सब्जियां और टमाटर से खत्म होती थी। दिमित्री डाइट में पानी खूब पीते थे और चीट मील वाले दिन पिज्जा खाते थे। इसके साथ ही उन्होंने अपनी नींद, सप्लीमेंट का भी खास ख्याल रखा जो कि वेट लॉस में मदद करते हैं।
दिमित्री ने वेट ट्रेनिंग को प्रेफरेंस दी और वह करीब एक से डेढ़ घंटा एक्सरसाइज करते थे। इसके अलावा वह रोजाना सुबह 45 मिनिट कार्डियो भी करते थे।
आप ऐसे कम कर सकते हैं वजन…
- ध्यान दें कि आप हमेशा पॉजिटिव रहें. अगर आपका रवैया पॉजिटिव रहेगा तो आप आसानी से अपनी जर्नी पूरा कर लेंगे।
डाइट पर ध्यान देना काफी जरूरी है। अगर आप अपनी डाइट पर कंट्रोल नहीं रखेंगे तो कोई वजन कंट्रोल नहीं होगा। - नींद वजन कम करने में काफी मदद मिलती है इसलिए पर्याप्त नींद लें।
- प्रोटीन इंटेक पर ध्यान दें क्योंकि प्रोटीन पेट को भरा रखता है और उससे आप कम खाते हैं।
- फाइबर वाली चीजों का सेवन जरूर करें क्योंकि उससे भी वजन कम करने में मदद मिलती है।
- वेट ट्रेनिंग के साथ कार्डियो भी करें। अगर आप वर्कआउट के बाद 20 मिनट कार्डियो करते हैं तो वजन कम करने में अधिक मदद मिलेगी।