उदित राज ने कहा- 2024 से पहले फिर हो सकता है पुलवामा अटैक – Congress leader udit raj controversial statement on army nationalism

कांग्रेस नेता उदित राज ने शहीद सैनिकों पर विवादित बयान दिया है. उदित राज ने कहा कि सोशल मीडिया पर राष्ट्रवाद का प्रचार करने वाले लोग अक्सर उच्च जाति के होते हैं. जिन सैनिकों ने मुख्य रूप से हमले में अपनी जान गंवाई वे दलित, आदिवासी और पिछड़ी समुदायों से आते हैं. हाशिए पर खड़े समुदायों को सत्ताधारी सवर्णों की देशभक्ति की कीमत चुकानी पड़ती है. उदित राज भारतीय जनता पार्टी(बीजेपी) से पूर्व सांसद रह चुके हैं. टिकट न मिलने से नाराज होकर उन्होंने पार्टी का दामन छोड़ दिया था और कांग्रेस हाथ थाम लिया. उदित राज दलित राजनीति में जाने-माने चेहरा हैं. अक्सर वे विवादित बयान देते रहते हैं.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें

  • Aajtak Android App
  • Aajtak Android IOS




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here