एमफान तूफान के खतरे से बदला रूट, अब इस मार्ग से जाएंगी पार्सल और श्रमिक स्पेशल ट्रेनें | raipur – News in Hindi

एमफान तूफान के खतरे से बदला रूट, अब इस मार्ग से जाएंगी पार्सल और श्रमिक स्पेशल ट्रेनें

कई ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित किया गया है. file photo.

एमफान तूफान (AMPHON Strom) के खतरे को लेकर रेलवे (Railway) व राज्य प्रशासन अलर्ट मोड पर है. छत्तीसगढ़ में इस तूफान का आशिक असर रह सकता है.

रायपुर. एमफान तूफान (AMPHON Strom) के खतरे को लेकर रेलवे (Railway) व राज्य प्रशासन अलर्ट मोड पर है. इसको लेकर तमाम निर्णय भी लिए जा रहे हैं. ​उड़ीसा और आंध्र प्रदेश से होकर गुजरने वाले चक्रवात एमफान के मद्देनजर छत्तीसगढ़ से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनों का रूट बदला गया है. पूर्व तटीय रेलवे से संबन्धित ट्रेनों का परिचालन परिवर्तित मार्ग से करने का निर्णय लिया गया है. इससे पार्सल और श्रमिक स्पेशल ट्रेनें प्रभावित होंगी. एसईसीआर SECR के पूर्व तट रेल्वे से प्राप्त बुलेटिन के अनुसार दिनांक 19 से 21 मई,  2020 तक उड़ीसा और आंध्र प्रदेश से होकर गुजरने वाले चक्रवात एमफान (AMPHON) के मद्देनजर आपदा प्रबंधन एवं सुरक्षा की दृष्टि से ये निर्णय लिया गया है.

पूर्व तट रेलवे से संबंधित कुछ पार्सल एक्सप्रेस एवं श्रमिक स्पेशल गाड़ियो को विजयवाड़ा – बल्लरशाह- नागपुर –बिलासपुर – झारसुगुड़ा – खड़कपुर होकर  मार्ग परिवर्तित किया गया है. इसमें पार्सल ट्रेनों में दिनांक 17 से 20  मई, 2020 को बैंगलोर  से  हावड़ा के लिए छूटने वाली 00615  बंगलोर-हावड़ा पार्सल एक्सप्रेस विजयवाड़ा – बल्लरशाह- नागपुर –बिलासपुर – झारसुगुड़ा – खड़कपुर होकर चलेगी. 18 से 21  मई, 2020 को हावड़ा से बंगलोर के लिए छूटने वाली 00616  हावड़ा- बंगलोर पार्सल एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग खड़कपुर- झारसुगुड़ा- बिलासपुर- नागपुर- बल्लरशाह- विजयवाड़ा होकर चलेगी.

इन पार्सल ट्रेनों पर भी प्रभाव
17 से 20  मई, 2020 को सिकंदराबाद  से  हावड़ा के लिए छूटने वाली 00615  सिकंदराबाद – हावड़ा पार्सल एक्सप्रेस विजयवाड़ा – बल्लरशाह- नागपुर –बिलासपुर – झारसुगुड़ा – खड़कपुर होकर चलेगी. 16 से 20  मई, 2020 को वास्को डी गामा से  गुवाहाटी के लिए छूटने वाली 00647/ 00648  वास्को डी गामा – गुवाहाटी – वास्को डी गामा पार्सल एक्सप्रेस विजयवाड़ा बल्लरशाह- नागपुर –बिलासपुर – झारसुगुड़ा – खड़कपुर होकर चलेगी. इसी प्रकार कुछ श्रमिक स्पेशल गाड़ियो को परिवर्तित मार्ग से चलाई जा रही हैं. इसके तहत 17 मई, 2019 को 06174 मंगलोर–धनबाद श्रमिक स्पेशल परिवर्तित मार्ग से विजयवाड़ा – बल्लरशाह- नागपुर –बिलासपुर – झारसुगुड़ा – चक्रधपुर होकर चलेगी. बता दें कि छत्तीसगढ़ में एमफान का आंशिक असर रहने की आशंका है.ये भी पढ़ें:

मुजफ्फरपुर में फिर सड़क हादसा, देखें- चलती बस से गिरते मजदूरों का लाइव Video

परमाणु उर्जा के क्षेत्र में भारत ने बनाया नया रिकॉर्ड, अब मिसाइल हमले से भी महफूज रहेगी ये खास बिल्डिंग 

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए रायपुर से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.


First published: May 18, 2020, 10:32 AM IST




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here