महाराष्ट्र के सियासी संकट का अंत, CM उद्धव ठाकरे आज लेंगे एमएलसी पद की शपथ – Maharashtra cm uddhav thackeray newly elected mlcs oath members of legislative council

  • आज उद्धव लेंगे एमएलसी पद की शपथ
  • 8 अन्य MLA का भी होगा शपथ ग्रहण
  • महाराष्ट्र में खत्म हुआ सियासी संकट

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे आज एमएलसी पद की शपथ लेंगे. इसी के साथ राज्य में कई सप्ताह से चला आ रहा सियासी संकट अब खत्म हो जाएगा. उद्धव ठाकरे के साथ आज 8 दूसरे एमएलसी भी पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे.

खत्म हुआ सियासी संकट

रिपोर्ट के मुताबिक आज दोपहर 1 बजे ये सभी सदस्य शपथ लेंगे. बता दें कि उद्धव ठाकरे 27 मई को बतौर मुख्यमंत्री अपना 6 महीने का कार्यकाल पूरा कर रहे हैं. उद्धव ठाकरे ने 28 नवंबर को राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी इसी वजह से उन्हें विधानसभा या विधान परिषद दोनों में से किसी एक सदन का सदस्य चुना जाना जरूरी हो गया था. क्योंकि 6 महीने की समयसीमा खत्म होने वाली थी. संविधान के प्रावधानों के मुताबिक उन्हें 6 महीने के अंदर राज्य के किसी भी सदन का सदस्य निर्वाचित होना जरूरी था.

पढ़ें- उद्धव ठाकरे निर्विरोध चुने गए महाराष्ट्र विधान परिषद के सदस्य

एमएलसी पद के लिए चुने जाने से पहले तक वे राज्य की किसी भी सदन के सदस्य नहीं थे. इस वजह से महाराष्ट्र में संवैधानिक संकट खड़ा हो गया था. लेकिन एमएलसी पद के लिए चुने जाने के बाद ये संकट समाप्त हो गया है.

ये 8 एमएलसी लेंगे शपथ

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और आठ दूसरे उम्मीदवारों को 14 मई को विधान परिषद के लिए निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया था. चूंकि 9 सीटों के लिए 9 ही उम्मीदवारों ने पर्चा भरा था. इसलिए इन सभी को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया था. शिवसेना की ओर से उद्धव ठाकरे के अलावा नीलम गोरे निर्वाचित घोषित की गई थीं.

इसके अलावा बीजेपी से रणजीत सिंह मोहिते पाटिल, गोपीचंद पाडलकर, प्रवीण दटके और रमेश कराड को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया था. निर्वाचित होने वाले दूसरे उम्मीदवारों में एनसीपी के शशिकांत शिंदे और अमोल मितकरी और कांग्रेस के राजेश राठौड़ शामिल हैं.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें

  • Aajtak Android App
  • Aajtak Android IOS




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here