पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट में मामला दर्ज किया गया है.
कोरबा (Korba) में पुलिस ने जैसे ही जुए के अड्डे पर छापेमारी की उसके बाद हंगामा मच गया.
मुखबिर से मिली थी सूचना
इस संबंध में रामपुर चौकी प्रभारी निरीक्षक राजेश जांगड़े ने बताया कि कोरबा तहसील कार्यालय के बगल में डी. श्रीनिवास का फार्म हाउस है. इस फार्म हाउस में जुआ का बड़ा फड़ लगने की सूचना मुखबिर से मिली थी. उसके बाद आलाधिकारियों को इसकी जानकारी दी गई. साथ ही पुलिस दल ने इस फार्म हाउस में दबिश दी. इसके बाद ये गिरफ्तारी हुई है.
फार्म हाउस में दी गई दबिशएसपी अभिषक मीणा, एएसपी उदय किरण तथा सीएसपी कोरबा राहुल देव शर्मा को अवगत कराते हुए इनके मार्गदर्शन व सीएसपी के नेतृत्व में चौकी प्रभारी ने मातहतों के साथ फार्म हाउस में दबिश दी. यहां पुलिस को देख जुआरियों में अफरा-तफरी मच गई. पुलिस ने मौके से 11 जुआरियों को पकड़कर 6 लाख 8 हजार 600 रुपए नकद, ताश की गड्डी, शराब की बोतल जब्त की है.
ये भी पढ़ें:
व्हील चेयर पर 100 साल के लक्ष्मीनारायण ने किया कत्थक, Video देख आप भी हो जाएंगे हैरान
आरोपियों पर जुआ एक्ट में मामला दर्ज
पकड़े गए जुआरियों में तेजचंद्र रामानी, राम चावलानी, मनोज अग्रवाल, त्रिलोक चंद्र गुप्ता, सुखीराम अग्रवाल, लव पंजाबी, विनोद सिंधी, दीपक कुमार, देव कुमार, कृष्ण कुमार गोस्वामी और फार्म हाउस का मालिक डी. श्रीनिवास निवासी एरिगेशन कॉलोनी शामिल हैं. इन सभी के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है.
First published: June 25, 2020, 9:18 AM IST