कोरोनाः जहांगीरपुरी और देवली समेत दिल्ली के तीन और इलाके कंटेनमेंट जोन घोषित – Corona virus lockdown containment zone jahangirpuri deoli extension delhi

  • कंटेनमेंट जोन घोषित हुआ राजौरी का मानसरोवर गार्डन भी
  • जहांगीरपुरी का सी ब्लॉक, देवली एक्सटेंशन भी हुए सील

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में लॉकडाउन के बावजूद लगातार बढ़ रही कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की तादाद के कारण सरकार सख्त हो गई है. शनिवार की देर शाम तीन और इलाकों को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया. कंटेनमेंट जोन घोषित किए गए इन इलाकों में किसी को भी आने या जाने की इजाजत नहीं होगी.

कोरोना पर फुल कवरेज के लि‍ए यहां क्ल‍िक करें

जिन इलाकों को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है, उनमें राजौरी, जहांगीरपुरी और देवली के इलाके शामिल हैं. राजौरी के A-30 मानसरोवर गार्डन को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है. वहीं, जहांगीरपुरी के सी ब्लॉक और देवली एक्सटेंशन को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है.

कोरोना कमांडोज़ का हौसला बढ़ाएं और उन्हें शुक्रिया कहें…

जहांगीरपुरी सी ब्लॉक के मकान नंबर 1 से 1000 (गली नंबर एक से 10) को सील किया गया है. इन इलाकों में सख्ती बरती जाएगी. इससे पहले शनिवार की सुबह ही पुरानी दिल्ली के चांदनी महल इलाके को सील करने के आदेश दिए गए थे. जिलाधिकारी ने यह आदेश इलाके की 13 मस्जिदों से 102 लोगों को निकाले जाने और इनमें से 52 में कोरोना वायरस से संक्रमण की पुष्टि होने के बाद दिए हैं.

बताया जाता है कि ये सभी निजामुद्दीन के मरकज में तबलीगी जमात में शामिल हुए थे. इनमें कुछ विदेशी भी थे. गौरतलब है कि एक दिन पहले ही, 10 अप्रैल को दिल्ली सरकार ने कोरोना की बढ़ती रफ्तार पर लगाम लगाने के लिए 30 इलाकों को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया था. इनमें जहांगीरपुरी का ए ब्लॉक का नाम भी था. अब इस सूची में बी ब्लॉक का नाम भी जुड़ गया है.

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में भी 30 अप्रैल तक जारी रहेगा लॉकडाउन

बता दें कि दिल्ली सरकार ने जिन 30 इलाकों को कंटेनमेंट जोन घोषित किया था, उनमें सर्वाधिक नौ इलाके ईस्ट दिल्ली के थे. शाहदरा के पांच, साउथ ईस्ट दिल्ली, सेंट्रल दिल्ली और वेस्ट दिल्ली के तीन-तीन, साउथ दिल्ली, साउथ वेस्ट दिल्ली और नई दिल्ली के दो-दो इलाकों को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया था.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें

  • Aajtak Android App
  • Aajtak Android IOS




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here